• Home
  • अलीगढ
  • एमयू के छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन
Image

एमयू के छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़, 12 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के सोशल साइंसेज, इंजीनियरिंग, कॉमर्स और मैनेजमेंट फैकल्टीज के छह छात्रों को हाल ही में आयोजित भर्ती अभियानों के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित किया गया है। इन कंपनियों में सीजफायर इंडस्ट्रीज, अमेजन, माइंडटेल और टेलीसीआरएम शामिल हैं। यह प्लेसमेंट कार्यक्रम एएमयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस (जनरल) द्वारा आयोजित किए गए थे।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (जनरल), साद हमीद ने जानकारी दी कि कई दौर के मूल्यांकन के बाद छात्रों को मैनेजमेंट ट्रेनी, बिजनेस एनालिस्ट और सीनियर कैटलॉग एसोसिएट जैसे पदों पर नियुक्ति की गई।

चयनित छात्रों में सफवान सी (एमए, अरबी) को अमेजन में सीनियर कैटलॉग एसोसिएट के रूप में तथा फजल इमाम (एमबीए) को सीजफायर इंडस्ट्रीज में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में नियुक्ति मिली है। जबकि फातिमा नाज (एमएसडब्ल्यू), आफी अहमद (एमबीए-एचआर), और जहीन उल्लाह खान (एमबीए) को माइंडटेल ने बिजनेस एनालिस्ट के रूप में चयनित किया गया है। वहीं, अर्सलान सिद्दीकी (बी.टेक.) को टेलीसीआरएम में बिजनेस एनालिस्ट के रूप में प्लेसमेंट मिला है।

Releated Posts

ऐसे करें घर बैठेकर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, एजेंसी आने की जरूरत नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जनहित में सूचना / Public Advisory सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

सराय हकीम फायरिंग कांड: पुलिस ने 8 आरोपियों को हथियार और गाड़ियों समेत किया गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पुरानी रंजिश में हुई थी फायरिंग, तीन लोग हुए थे घायल अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

अलविदा जुमे की नमाज को लेकर शहर हाई अलर्ट, 19 मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंधित

अलीगढ़।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रमजान माह के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर शहर में सुरक्षा…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर बुकिंग का समय 45 दिन, अब कई तरीकों से कर सकेंगे बुकिंग

नई व्यवस्था से अनावश्यक बुकिंग पर लगेगी रोक अलीगढ़,हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर की…

ByByHindustan Mirror News Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top