• Home
  • अलीगढ
  • नगर आयुक्त सख्त: स्वच्छता में लापरवाही पर कंपनियों व अधिकारियों पर चला जुर्माने का डंडा
Image

नगर आयुक्त सख्त: स्वच्छता में लापरवाही पर कंपनियों व अधिकारियों पर चला जुर्माने का डंडा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। शहर में लगातार बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा का पारा चढ़ गया। वार्ड-87 के औचक निरीक्षण में कई क्षेत्रों में कचरे के ढेर, गंदगी, ओवरफ्लो नालियां और सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति सामने आई। इस लापरवाही पर नगर आयुक्त ने तुरंत कड़ी कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान ऊपर कोट जामा मस्जिद, हाथीपुल, चिराग चियांन, टनटनपाड़ा, बनियापाड़ा, उस्मानपाड़ा, घास मंडी और कोतवाली रोड क्षेत्र में जगह-जगह कचरा जमा मिला। हाथीपुल की सीढ़ियों पर बड़े पैमाने पर कचरे के ढेर देखकर नगर आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षक रामजीलाल से स्पष्टीकरण मांगा और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कराया।

सफाई कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नगर आयुक्त ने सुखमा कंपनी पर 2 लाख तथा अर्बन कंपनी पर 5 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगाया। साथ ही सफाई में कोताही बरतने पर सुखमा कंपनी के सुपरवाइजर शिवम को तुरंत सेवा से हटाने का निर्देश दिया गया।

सब्जी मंडी चौराहे पर अतिक्रमण करने पर दो व्यापारियों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। जामा मस्जिद के आसपास सड़क पर गंदगी और धूल की स्थिति देखकर नगर आयुक्त ने मौके पर संबंधित टीम को फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अर्बन कंपनी की IEC टीम की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। स्वच्छता निरीक्षक ने बताया कि टीम की संख्या कम है, जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और स्पष्ट कहा कि यदि कंपनी ने टीम नहीं लगाई तो इसकी सूचना तुरंत दी जानी चाहिए थी। निर्देशों की अवहेलना पर अर्बन कंपनी पर तुरंत 5 लाख का जुर्माना लगाया गया।

नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी वार्डों में बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किए जाएंगे और अगले सात दिनों में सभी प्लॉट कचरा मुक्त करने के निर्देश भी जारी किए गए

Releated Posts

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *