• Home
  • अलीगढ
  • नया कूड़ा प्लांट लगाने को नगर निगम की पहल, 40 किमी दूर जमीन तलाश शुरू
Image

नया कूड़ा प्लांट लगाने को नगर निगम की पहल, 40 किमी दूर जमीन तलाश शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ नगर निगम ने शहर के ठोस कचरे के निस्तारण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव और सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बुधवार को अनूपशहर रोड, अलीगढ़-आगरा, अलीगढ़-अतरौली और मथुरा बाईपास क्षेत्रों में नई जमीनों का निरीक्षण किया। लक्ष्य है कि शहर से 30 से 40 किलोमीटर दूर 700 मीट्रिक टन क्षमता वाला नया कूड़ा प्रसंस्करण प्लांट स्थापित किया जाए।

कचरे के निस्तारण का कार्य इकोस्टैन इंफ्रा लिमिटेड को सौंपा गया है, जो मथुरा रोड पर लीगेसी वेस्ट (पुराना जमा कचरा) का भी निस्तारण करेगी। नगर आयुक्त ने बताया कि कंपनी को जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं और डेढ़ वर्ष में कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कदम से अलीगढ़ में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था अधिक प्रभावी और पर्यावरण अनुकूल बनने की उम्मीद है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *