• Home
  • अलीगढ
  • राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह:87 वाहनों पर चालान,गलत नंबर प्लेट व अवैध वाहनों पर सख्त कार्रवाई
Image

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह:87 वाहनों पर चालान,गलत नंबर प्लेट व अवैध वाहनों पर सख्त कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 28 जनवरी 2026 :
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को जनपद अलीगढ़ में “जीरो फैटेलिटी माह” के रूप में मनाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को परिवहन विभाग एवं प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराना तथा आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना रहा।

गलत नंबर प्लेट व अवैध वाहनों पर सख्त कार्रवाई

अभियान के दौरान गलत नंबर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगे वाहनों तथा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। यात्रीकर अधिकारी डॉ. ज्योति मिश्रा के नेतृत्व में अकराबाद थाना क्षेत्र में अनधिकृत रूप से संचालित 03 ऑटो रिक्शा को बंद कराया गया। इसके साथ ही अकराबाद टोल प्लाजा एवं पिलखना थाना क्षेत्र में वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

87 वाहनों पर चालान व बंद की कार्यवाही

प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अभियान के अंतर्गत हेलमेट न पहनने के 36, सीटबेल्ट न लगाने के 11, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 6, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के 26 तथा नो-पार्किंग के 5 मामलों में चालान किए गए। इस प्रकार कुल 87 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं बंद की कार्रवाई अमल में लाई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्ती जारी रहेगी।

हेडलाइट के सही प्रयोग पर दी गई जानकारी

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों को रात्रि के समय हेडलाइट के हाई बीम एवं लो बीम के समुचित प्रयोग के बारे में जागरूक किया गया, ताकि सामने से आने वाले वाहनों को असुविधा न हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।

विद्यालयों में भी चला जागरूकता कार्यक्रम

इसके साथ ही जीएचएस स्कूल, खुर्द खेड़ा में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। आम जनमानस एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पैंफलेट वितरित कर नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top