• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • नेहा सिंह राठौर ने बीजेपी आईटी सेल पर साधा निशाना, शांति की अपील करने वाली शहीद की पत्नी के अपमान का लगाया आरोप
Image

नेहा सिंह राठौर ने बीजेपी आईटी सेल पर साधा निशाना, शांति की अपील करने वाली शहीद की पत्नी के अपमान का लगाया आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 2 मई : 2025,

लखनऊ/अयोध्या:
भोजपुरी गायिका और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलने वाली नेहा सिंह राठौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बीजेपी आईटी सेल और उसके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राठौर का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने मुसलमानों और कश्मीरियों के खिलाफ हिंसा न फैलाने की शांति भरी अपील की थी।

नेहा ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा,

“जब से विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने मुसलमानों और कश्मीरियों के लिए शांति की अपील की, तब से आईटी सेल और अंधभक्त उन्हें अपमानित कर रहे हैं। यही है इनका फर्जी राष्ट्रवाद और नकली देशभक्ति।”

शांति की अपील बनी विवाद की जड़

शहीद की पत्नी हिमांशी ने अपने बयान में कहा,

“हम नहीं चाहते कि लोग मुसलमानों या कश्मीरियों के खिलाफ जाएं। हम सिर्फ शांति और न्याय चाहते हैं।”

उनकी इस अपील के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा, जिस पर नेहा सिंह राठौर ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

सरकार पर गंभीर आरोप

नेहा सिंह राठौर इससे पहले भी पहलगाम हमले को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा चुकी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर यह आरोप लगाया कि यह हमला बिहार चुनाव में सियासी लाभ उठाने के लिए करवाया गया।

इस बयान के बाद नेहा के खिलाफ लखनऊ और अयोध्या में परिवाद दाखिल किए गए हैं। उनके पोस्ट को देशद्रोह से जोड़ते हुए कई संगठनों ने कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Releated Posts

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

हंगामे के बीच यूपी विधानसभा में 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष पर सीएम योगी का तीखा हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर विशेष जोर; राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *