• Home
  • नई दिल्ली
  • अब सहन नहीं होता’– ट्रंप के बिल पर मस्क का तीखा हमला
Image

अब सहन नहीं होता’– ट्रंप के बिल पर मस्क का तीखा हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। मशहूर उद्योगपति एलन मस्क और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच रिश्तों में अब खटास खुलकर सामने आ रही है। मस्क ने ट्रंप समर्थित एक प्रमुख टैक्स और खर्च बिल की कड़ी आलोचना करते हुए उसे ‘घिनौना और शर्मनाक’ करार दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक तीखा बयान जारी कर इस बिल का विरोध किया है।

मंगलवार, 3 जून 2025 को मस्क ने एक्स पर लिखा—

“माफ कीजिए, लेकिन अब ये सहन नहीं होता। यह बिल अपमानजनक है। जो लोग इसके पक्ष में वोट दे रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। आप जानते हैं कि आपने गलत किया है और आप ये बात अच्छी तरह जानते हैं।”

ट्रंप ने बिल को बताया ‘शानदार’, मस्क ने किया विरोध

यह विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने सीनेट में रिपब्लिकन नेताओं से इस बिल को पारित करने की अपील की, जिसे उन्होंने ‘शानदार बिल’ बताया। यह बिल पहले ही प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) से पास हो चुका है। बिल में टैक्स में कटौती, रक्षा खर्च में वृद्धि और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई प्रावधान शामिल हैं।

मस्क की नाराजगी इसी बिल को लेकर है, जिसे वह आम जनता के खिलाफ और धनी वर्ग के हित में मान रहे हैं।

DOGE से इस्तीफे के बाद पहली बड़ी असहमति

बता दें कि एलन मस्क ने हाल ही में ट्रंप प्रशासन में बनाए गए “Department of Government Efficiency” (DOGE) से इस्तीफा दिया था। मस्क ने सरकार में 129 दिन सेवा देने के बाद 31 मई 2025 को पद छोड़ दिया था। इसके बाद यह ट्रंप के साथ उनकी पहली खुली असहमति है।

ट्रंप ने हालांकि मस्क को लेकर कहा था—

“एलन मस्क हमेशा हमारे साथ रहेंगे और हर तरह से मदद करेंगे।”

व्हाइट हाउस ने दी प्रतिक्रिया

मस्क की कड़ी आलोचना पर व्हाइट हाउस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। प्रवक्ता ने इसे “राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद” बताया। बयान में कहा गया—

“यह बिल आम नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और हेल्थकेयर से जुड़े अहम प्रावधान शामिल हैं। किसी अमीर कारोबारी द्वारा इसे सिर्फ अपने फायदे के नजरिए से ‘घृणित’ कहना बेहद अफसोसजनक है।”

क्या ट्रंप-मस्क गठजोड़ टूटने की कगार पर है?

एक समय ट्रंप के करीबी माने जाने वाले एलन मस्क की यह आलोचना बताती है कि दोनों के रिश्तों में अब वह गर्मजोशी नहीं बची। जहां ट्रंप मस्क को अब भी “अपना सहयोगी” मानते हैं, वहीं मस्क अब खुले तौर पर उनकी नीतियों से असहमति जता रहे हैं।

Releated Posts

यूपी में हीटवेव का अलर्ट, 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; जानें आज का मौसम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसून की रफ्तार तेज, कई राज्यों में बारिश के आसार नई दिल्ली। देशभर में…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक और सरकारी ठिकानों की सुरक्षा बढ़ाई गई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ईमेल से मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नई दिल्ली। दिल्ली और उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

मालवीय नगर अग्निकांड: ‘दिल्ली में सब चलता है’ वाले दावे ने खड़े किए बड़े सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: होटल मालिक के बयान से जांच का दायरा बढ़ा नई दिल्ली। मालवीय नगर होटल अग्निकांड…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

पद्म श्री से सम्मानित सिलंबम गुरु के. पजानिवेल ने पीएम मोदी को किया साष्टांग प्रणाम, चर्चा में आया भावुक पल

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह के दौरान एक भावुक और अनोखा दृश्य देखने को…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top