• Home
  • नोएडा
  • नोएडा: 218वीं बोर्ड बैठक आज, 27 प्रस्तावों पर होगी चर्चा
Image

नोएडा: 218वीं बोर्ड बैठक आज, 27 प्रस्तावों पर होगी चर्चा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की 218वीं बोर्ड बैठक आज, बृहस्पतिवार को होगी। इसमें 27 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद बोर्ड की मंजूरी ली जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह करेंगे, जो ऑनलाइन जुड़ेंगे।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, बैठक में वित्त विभाग का एक, ग्रुप हाउसिंग के दो, वाणिज्यिक के तीन, संस्थागत के पांच, आवासीय के तीन प्रस्तावों के अलावा कार्मिक विभाग और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जीसीसी मोड पर संचालित 500 ई-बसों के लिए कंपनियों के सुझावों पर विचार-विमर्श होगा।

प्रमुख प्रस्ताव:

  • यूनिफाइड पॉलिसी: कैपिटल कॉस्ट गणना में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
  • वाणिज्यिक भूखंड योजना 2025-26: 20,000 वर्ग मीटर से कम और अधिक के भूखंडों की योजना, अस्पताल व स्कूल भूखंडों का साक्षात्कार के जरिए आवंटन।
  • जर्जर इमारतों का पुनर्विकास: बहुमंजिला आवासीय इमारतों के पुनर्विकास के लिए नई नीति का प्रारंभिक खाका प्रस्तुत होगा।
  • कन्वर्जन चार्ज में बदलाव: आवासीय व औद्योगिक भूखंडों में मिश्रित भू-उपयोग के लिए कन्वर्जन चार्ज को वाणिज्यिक व आवासीय/औद्योगिक आवंटन दरों के अंतर का 10% से बढ़ाकर 50% करने का प्रस्ताव।
  • सेक्टर-145: 5% आबादी भूखंड का विकास।
  • सेक्टर-164: औद्योगिक भूखंडों को इलेक्ट्रॉनिक यूनिट के लिए आवंटन।
  • प्रशासनिक भवन व ई-बसें: सेक्टर-96 में प्रशासनिक भवन निर्माण और 500 ई-बसों के लिए आरएफपी में संशोधन।

इन प्रस्तावों पर बोर्ड की मंजूरी के बाद प्राधिकरण के वित्तीय और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Releated Posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने को तैयार, 10 मई से मुंबई फ्लाइट की बुकिंग संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत का काउंटडाउन शुरूनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही कमर्शियल उड़ानें शुरू…

ByByHindustan Mirror News May 6, 2026

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 24 घंटे में आग के 4 बड़े हादसे, लाखों का नुकसान

भीषण गर्मी में बढ़ीं आग की घटनाएंनोएडा और ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी के बीच बीते 24 घंटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 29, 2026

नोएडा फैक्ट्री अग्निकांड: तीन दिन तक धधकती रही आग, सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल

नोएडा।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: सेक्टर-4 स्थित कैपिटल पावर सिस्टम्स लिमिटेड में 13 मार्च की सुबह लगी भीषण आग ने…

ByByHindustan Mirror News Mar 19, 2026

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नहीं मिला एयरड्रोम लाइसेंस, भव्य उद्घाटन टला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्ष 2025 में प्रस्तावित उद्घाटन एक बार फिर अनिश्चितकाल…

ByByHindustan Mirror News Dec 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top