• Home
  • नई दिल्ली
  • दिल्ली में मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
Image

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मंगलवार 24 जून 2025

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश हत्या, लूट और अन्य संगीन वारदातों में शामिल रहा है।

मुठभेड़ उस वक्त हुई जब पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी और बदमाश को पकड़ने की कोशिश की गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से ही हिरासत में ले लिया और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

10 जून की लूटकांड में था शामिल
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह बदमाश 10 जून को वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में लूट की एक बड़ी वारदात में शामिल था।

अन्य साथियों की तलाश जारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के अन्य साथियों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *