• Home
  • Uncategorized
  • पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक पोस्ट: लखनऊ विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों पर एफआईआर दर्ज,
Image

पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक पोस्ट: लखनऊ विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों पर एफआईआर दर्ज,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 मई : 2025,
लखनऊ, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) के दो सहायक प्रोफेसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर चंदौली निवासी एलएलएम छात्र अभिनाथ सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दोनों शिक्षकों ने हमले से जुड़ी संवेदनशील घटनाओं पर हिंदू विरोधी टिप्पणियां कीं और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, दर्ज एफआईआर में लविवि के नवीन परिसर में विज्ञान संकाय के सहायक प्रोफेसर डॉ. सौरभ बनर्जी और भाषा विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर माद्री काकोटी को नामजद किया गया है। दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 196 (राज्य के खिलाफ झूठी सूचना फैलाना), 299 (दूसरे समुदाय के खिलाफ दुर्भावना फैलाने वाला कृत्य), और 353(2) (धार्मिक भावनाएं आहत करने व अफवाह फैलाने) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकीपुरम थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना एसएसआई जितेंद्र कुमार वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

पुराना विवाद:
प्रोफेसर माद्री काकोटी पहले भी विवादों में रही हैं। उनके खिलाफ हसनगंज थाने में एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का मामला पहले से ही दर्ज है। इसके अलावा 30 अप्रैल को विश्वविद्यालय के छात्रों ने डॉ. सौरभ बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

सार्वजनिक प्रतिक्रिया:
यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई छात्रों और अभिभावकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि शैक्षणिक माहौल प्रभावित न हो।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top