• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में दो सप्ताह में दूसरी अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
Image

अलीगढ़ में दो सप्ताह में दूसरी अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़ में अवैध हथियार निर्माण का धंधा तेजी से फैल रहा है। पखवाड़े भर में यह दूसरी घटना है जब एक और तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। इस बार गांधी पार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर इलाके में एक खंडहरनुमा कमरे में संचालित हो रही तमंचा फैक्ट्री को एसओजी और गांधी पार्क पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया।

पुलिस ने मौके से 22 तैयार और एक अधबना तमंचा, दो जिंदा कारतूस और चार खोखा बरामद किए। फैक्ट्री संचालक आशीष शर्मा, निवासी गांव भकरी (विजयगढ़) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि उसका साथी डीसू राघव (विकास लोक कॉलोनी निवासी) और मिस्त्री राहुल शर्मा (डोरी नगर निवासी) फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक और सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि यह फैक्ट्री काफी संगठित ढंग से चलाई जा रही थी। आरोपी प्लानिंग के तहत ड्रिल और कटर मशीनें खरीद चुके थे। तमंचों में उपयोग होने वाला रॉ-मटेरियल जैसे पीतल और लकड़ी की बटें सासनी से मंगाई जाती थीं।

गिरफ्तार आशीष और फरार डीसू, दोनों 12वीं पास हैं और पहले एक कोचिंग में साथ पढ़ते थे। इनकी दोस्ती के बाद वे मिस्त्री राहुल के संपर्क में आए जो पहले से तमंचा बनाने में माहिर था। राहुल के जेल से छूटने के बाद तीनों ने फैक्ट्री शुरू की। राहुल को प्रति तमंचा 500-1000 रुपये मेहनताना दिया जाता था।

इससे पहले 15 दिन पूर्व बरेली एसटीएफ ने क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर में भी एक हथियार फैक्ट्री पकड़ी थी। अब पुलिस इस नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों और ठिकानों की पड़ताल कर रही है।

यह लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई बताती है कि अवैध हथियारों का कारोबार अलीगढ़ में फिर सक्रिय हो रहा है।

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *