• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ कोर्ट में वकीलों से खींचतान के बाद नोएडा पुलिस पर कार्रवाई के आदेश
Image

अलीगढ़ कोर्ट में वकीलों से खींचतान के बाद नोएडा पुलिस पर कार्रवाई के आदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ कोर्ट में सरेंडर करने आए आरोपी को जबरन ले जाने के मामले में अब नोएडा पुलिस पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। इस घटना के विरोध में बार एसोसिएशन ने जिला जज को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के आधार पर जिला जज अनुपम कुमार ने एसएसपी अलीगढ़ नीरज जादौन को पत्र लिखकर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है।

मामला 30 अक्टूबर का है, जब ग्रेटर नोएडा के सैंथली गांव दोहरे हत्याकांड के आरोपी शूटर सचिन गुर्जर और बॉबी तोंगड़ा उर्फ पहलवान अलीगढ़ कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे। तभी नोएडा पुलिस भी कोर्ट कैंपस में पहुंच गई और आरोपी को पकड़ने की कोशिश में वकीलों से झड़प हो गई। भारी खींचतान के बाद नोएडा पुलिस सचिन गुर्जर को साथ ले गई, जबकि बॉबी तोंगड़ा ने कोर्ट में सरेंडर किया।

घटना के वीडियो सामने आने के बाद अलीगढ़ बार एसोसिएशन ने इसे न्यायालय की गरिमा के खिलाफ बताया और सिविल वर्दी में हथियार लेकर कोर्ट में प्रवेश करने पर कड़ी आपत्ति जताई। जिला सुरक्षा समिति की जांच के बाद जिला जज ने इसे “अनाधिकृत प्रवेश” माना और पुलिस से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसएसपी अलीगढ़ ने नोएडा पुलिस को पत्र लिखकर आरोपी को पकड़ने वाली टीम की पूरी जानकारी मांगी है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि सिविल वर्दी में हथियार लेकर कोर्ट परिसर में प्रवेश कैसे हुआ। सुरक्षा में चूक के लिए कोर्ट परिसर में तैनात स्थानीय पुलिस और एसएसएफ कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। अब कोर्ट के सभी गेट बंद रखे जाएंगे और अंदर वाहनों का प्रवेश निषिद्ध रहेगा।

Releated Posts

देशभर में 20 मई को केमिस्टों की हड़ताल, जरूरी दवाओं की आपूर्ति जारी रखने की तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आंदोलन, सरकार और विभागों ने बनाई रणनीति 20 मई…

ByByHindustan Mirror News May 19, 2026

योगी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को मिली जिम्मेदारियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ: योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के आठ दिन बाद नव नियुक्त मंत्रियों के विभागों…

ByByHindustan Mirror News May 18, 2026

गहतोलीगंग में 15 दिनों से ठप बिजली सप्लाई, अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीण

हिन्दुस्तान मिरर | अलीगढ़ | 16 मई 2026 अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के ग्राम गहतोलीगंग में पिछले…

ByByHindustan Mirror News May 16, 2026

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top