• Home
  • अलीगढ
  • धान खरीद केंद्र का हुआ शुभारंभ, डीएम ने किसानों का किया सम्मान
Image

धान खरीद केंद्र का हुआ शुभारंभ, डीएम ने किसानों का किया सम्मान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 09 अक्टूबर 2025 : जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीद की प्रक्रिया का शुभारंभ गुरुवार को हरदुआगंज मंडी से किया गया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने धान खरीद केंद्र का उद्घाटन करते हुए मंडी में पहुंचने वाले पहले किसान का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस पहल से किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

डीएम ने मौके पर धान की तौल, भंडारण एवं भुगतान व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीद के दौरान किसी भी किसान को असुविधा न हो और उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ समय पर प्राप्त हो। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने मंडी सचिव, खाद्य विभाग के अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश दिया कि तौल और भुगतान की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए। किसानों के हितों की सुरक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, मंडी सचिव, खाद्य विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *