• Home
  • अलीगढ
  • डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में धान खरीद समीक्षा बैठक सम्पन्न: समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान का मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय
Image

डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में धान खरीद समीक्षा बैठक सम्पन्न: समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान का मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 06 अक्टूबर 2025 : धान खरीद वर्ष 2025-26 की सुचारु एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में धान क्रय केंद्रों की तैयारियों, किसानों के पंजीकरण, क्रय प्रक्रिया, भुगतान एवं निगरानी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

डीएम ने निर्देश दिए कि धान खरीद कार्य 1 अक्टूबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक संचालित होगा। इस वर्ष सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान का मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य समय से और पूर्ण पारदर्शिता के साथ मिलना चाहिए।

डीएम ने सभी क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, वीनोइंग फैन, पावर डस्टर, छलना, पेयजल, छाया एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या किसानों के साथ अनियमितता पाई जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी आरएमओ विशाल जैन ने बताया कि इस वर्ष 1500 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें खाद्य विभाग द्वारा 800 एमटी और पीसीएफ द्वारा 700 एमटी की खरीद की जाएगी। जिले में कुल 14 क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं।

डीएम ने ऑनलाइन पंजीकरण व डीओएसएमएस सत्यापन समय से पूर्ण करने और इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीनों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, पीसीएफ जिला समन्वयक अनाकुल जैन, एआर कॉपरेटिव डॉ. नागेंद्र पाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *