• Home
  • अलीगढ
  • नगला जुझार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर आयोजित
Image

नगला जुझार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 18 नवंबर 2025 । ग्राम नगला जुझार में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशुधन बीमा योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड जैसी विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 537 पशुओं का पंजीकरण किया गया, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश चंद्र ने गौ पूजन कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने पशुपालकों को पशुधन के संरक्षण और उनकी बेहतर देखभाल के लिए जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पशु आरोग्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और पशुपालक आधुनिक पशुपालन तकनीकों से परिचित होते हैं।

शिविर में विकास खंड गोंडा के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश सिंह, डॉ. कप्तान सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, वेटरनरी फार्मासिस्ट अजय कुमार पाठक, पशुधन प्रसार अधिकारी हरवीर सिंह एवं नरेंद्र सिंह सहित विभागीय टीम ने महत्वपूर्व भूमिका निभाई। पशुपालकों को बांझपन संबंधी समस्याओं पर भी विशेषज्ञ सलाह दी गई।

शिविर के सफल संचालन में विभागीय चतुर्थ श्रेणी कर्मी हेमेंद्र गौतम एवं विभागीय पेरावेट वेदवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, राम कुमार, प्रेम एवं सोनू का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे और उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने में गहरी रुचि दिखाई।

पशुपालकों ने ऐसे शिविरों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, दुग्ध उत्पादन वृद्धि और आर्थिक लाभ में सहायता मिलती है।

Releated Posts

9 महीनों में क्या कर लेंगे… योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश का तंज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 9 साल बनाम 9 महीने: कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला…

ByByHindustan Mirror News May 10, 2026

चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का बड़ा विस्तार, भूपेंद्र चौधरी समेत 8 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 2027 चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का बड़ा दांव, ब्राह्मण-दलित और ओबीसी समीकरण साधने की…

ByByHindustan Mirror News May 10, 2026

चुनाव से पहले योगी का बड़ा दांव, मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरों को मिल सकती है जगह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ जातीय समीकरण साधने की तैयारी, 6 विधायक बन सकते हैं मंत्री लखनऊ में रविवार को…

ByByHindustan Mirror News May 10, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 6-5-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू में एमए अंग्रेजी टॉपर को मेडलअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में “प्रोफेसर सीमीं हसन मेमोरियल…

ByByHindustan Mirror News May 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top