• Home
  • UP
  • हमीरपुर: निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मौत,तेज आंधी-बारिश के बीच हुआ हादसा
Image

हमीरपुर: निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मौत,तेज आंधी-बारिश के बीच हुआ हादसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़

तेज आंधी-बारिश के बीच हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। कुरारा थाना क्षेत्र में मोरकंदर परसानी से नैथी गांव तक बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय तेज आंधी और बारिश हो रही थी। पुल की सटरिंग, स्लैब और कोठी गिरने से वहां मौजूद मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में अब तक छह मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

सो रहे मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे हुआ। पुल के जिस हिस्से में ढांचा गिरा, वहीं कई मजदूर सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ पुल का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर पर मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास शुरू किया।

राहत-बचाव कार्य जारी

सूचना मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। घटनास्थल पर एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान तेजी से जारी है और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई है।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों में बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र निवासी लोकेंद्र निषाद और कुलदीप निषाद, भूरागढ़ निवासी सावंत यादव और सभाजीत, हमीरपुर के ललपुर थाना क्षेत्र के स्वासा खुुर्द निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान तथा अचपुरा निवासी 42 वर्षीय राजेश पाल शामिल हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

जांच के आदेश

हादसे के बाद निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#HamirpurBridgeCollapse #UPNews #BetwaBridge #ConstructionAccident #BreakingNews

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *