• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • “शांतिपूर्ण आंदोलन हमारा संवैधानिक अधिकार है” – डिंपल यादव
Image

“शांतिपूर्ण आंदोलन हमारा संवैधानिक अधिकार है” – डिंपल यादव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11अप्रैल: 2025,

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों, 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण और भाजपा नेताओं की विवादित टिप्पणियों पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया है और सरकार को इसे दबाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।


वक्फ संशोधन विधेयक पर शांतिपूर्ण विरोध का समर्थन

डिंपल यादव ने कहा कि,

“अगर आंदोलन संयम के साथ और शांतिपूर्वक हो तो मैं नहीं समझती हूं कि सरकार को ऑब्जेक्शन होना चाहिए, क्योंकि यह हमारा संवैधानिक अधिकार है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार आंदोलनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है और उन्हें प्रताड़ित कर रही है। डिंपल ने कहा कि सरकार का यह रवैया लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है।


26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा पर तीखा सवाल

तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर उन्होंने कहा,

“अच्छी बात है कि उसे लाया गया। अब कड़ी कार्रवाई होगी। लेकिन आरोपी को लाने में इतने साल क्यों लगे?”

उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार के 11 साल हो चुके हैं और अब जाकर कार्रवाई की जा रही है, जो सरकार की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।


भाजपा विधायक संगीत सोम के बयान पर करारा जवाब

भाजपा विधायक संगीत सोम द्वारा सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव को पीटने की धमकी पर डिंपल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

“यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग नहीं चाहते कि देश संविधान के हिसाब से चले। वे मनमाने ढंग से देश चलाना चाहते हैं। उनके शब्दकोश में ही है – पीटेंगे, मारेंगे, बुलडोजर चलाएंगे।”

उन्होंने भाजपा की भाषा और कार्यशैली को तानाशाही करार दिया।


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भी साधा निशाना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर डिंपल ने नाराजगी जताई।

“अगर कोई संवैधानिक पद पर बैठा नेता इस तरह की भाषा का प्रयोग करता है, तो यह उसकी पार्टी की सोच और मानसिकता को दिखाता है। ऐसी टिप्पणियां बेहद निंदनीय हैं। उन्हें अगली बार सोच-समझकर बयान देना चाहिए।”

Releated Posts

अब गोपालजी राव की निगरानी में हो रही राम मंदिर दान की गिनती, CCTV से हर पल पर नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : दान चोरी विवाद के बीच ट्रस्ट ने बढ़ाई पारदर्शिता, वीडियोग्राफी और बैंक अधिकारियों की…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की चेतावनी, बिना वीजा-दस्तावेज यात्रा न करें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, अब आगे क्या होगा?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा,…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

वैभव सूर्यवंशी के सामने इतिहास रचने का मौका, डेब्यू करते ही टूट सकते हैं भारत के 5 बड़े रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज से आयरलैंड के…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top