• Home
  • अलीगढ
  • 11 नवम्बर को अलीगढ़ आयुक्त कार्यालय में आयोजित होगी पेंशन अदालत, 5 नवम्बर तक जमा करें आवेदन
Image

11 नवम्बर को अलीगढ़ आयुक्त कार्यालय में आयोजित होगी पेंशन अदालत, 5 नवम्बर तक जमा करें आवेदन

अलीगढ़, 28 अक्टूबर 2025।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
पेंशनरों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आयुक्त अलीगढ़ मंडल संगीता सिंह के निर्देश पर पेंशन अदालत का आयोजन आगामी 11 नवम्बर 2025 को अपरान्ह 3 बजे से कमिश्नरी सभागार, अलीगढ़ में किया जाएगा। यह अदालत पेंशन से जुड़े लंबित मामलों के समाधान के लिए एक विशेष पहल है।

अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आगरा मंडल, आगरा महिमा चन्द ने बताया कि जिन पेंशनरों या सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रकरण लंबित हैं, वे निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 5 नवम्बर 2025 तक कार्यालय – अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आगरा मंडल, आगरा (जिलाधिकारी प्रांगण, एम.जी. रोड, आगरा) में स्वयं या पंजीकृत डाक द्वारा जमा कर सकते हैं।

आवेदन पत्र का प्रारूप मुख्य या वरिष्ठ कोषाधिकारी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज अथवा अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, आगरा मंडल के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा यह प्रारूप पेंशन निदेशालय की वेबसाइट www.pensiondirectorate.up.nic.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

अधिकारी ने बताया कि पेंशन अदालत का उद्देश्य सभी पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण एक ही स्थान पर शीघ्रता से करना है। इसलिए सभी पात्र पेंशनर निर्धारित समय सीमा तक अपने प्रकरण प्रस्तुत करें, ताकि वे इस पहल का लाभ उठा सकें।

Releated Posts

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

काशी से पहुंचे संत गुरु रविदास जी के पवित्र कलश का अलीगढ़ में भव्य स्वागत, पूरे जिले में निकलेगी कलश वंदन यात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली काशी (सीर गोवर्धनपुर)…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

सावन आज से शुरू: जानिए भोलेनाथ की पूजा विधि, आवश्यक सामग्री और जरूरी नियम

सही विधि से करें शिव पूजा, छोटी-सी चूक भी कर सकती है पूजा का फल अधूरा धर्म-कर्म |…

ByByHindustan Mirror News Jul 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *