• Home
  • नई दिल्ली
  • ‘आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया’, मन की बात में बोले पीएम मोदी
Image

‘आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया’, मन की बात में बोले पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123वां एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वास्थ्य, धार्मिक यात्राओं, बोडोलैंड के विकास, और लोकतंत्र के मूल्यों से जुड़ी अहम बातों से अवगत कराया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का ज़िक्र

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार 21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। लाखों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने कहा,

“योग अब सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। 10 सालों में इसकी परंपरा और प्रभाव दोनों बढ़े हैं।”

धार्मिक यात्राएं: सेवा का महाअनुष्ठान

प्रधानमंत्री ने धार्मिक यात्राओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि,

“धार्मिक यात्राएं सेवा के अवसर का महाअनुष्ठान होती हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा लंबे समय बाद दोबारा शुरू हुई है, जो हिंदू, बौद्ध और जैन परंपराओं में श्रद्धा का केंद्र है।”

भारत हुआ Trachoma मुक्त

पीएम मोदी ने घोषणा की कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को Trachoma मुक्त देश घोषित किया है। उन्होंने इसे स्वास्थ्य कर्मियों की अथक मेहनत का परिणाम बताया और कहा कि यह उपलब्धि “हमारे हेल्थ वर्कर्स के समर्पण का प्रतीक है।”

आपातकाल का स्मरण

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश में लगे आपातकाल (Emergency) को याद करते हुए कहा कि,

“इमरजेंसी के दौरान संविधान को कुचला गया और न्यायपालिका को गुलाम बनाने की कोशिश की गई। यह दौर भारत के लोकतंत्र पर एक काला धब्बा था।”

जनकल्याण योजनाओं का जिक्र

इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन की ताज़ा रिपोर्ट का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने बताया कि देश के 95 करोड़ लोग किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने इसे “जनभागीदारी की सफलता” बताया।

बोडोलैंड का उल्लेख

बोडोलैंड के सकारात्मक बदलाव पर उन्होंने कहा,

“आज बोडोलैंड संघर्ष से आगे बढ़कर खेल के क्षेत्र में चमक रहा है। 70 हजार से ज्यादा खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद वहां से प्रतिभाएं उभर रही हैं।”

स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से बेहतर स्वास्थ्य की अपील करते हुए कहा,

“अपने भोजन में 10% तेल घटाएं और मोटापा कम करें। स्वास्थ्य ही सामर्थ्य है।”

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *