• Home
  • बिहार
  • PM Modi Bihar Visit: पहलगाम हमले के बीच बिहार दौरे पर पीएम मोदी,
Image

PM Modi Bihar Visit: पहलगाम हमले के बीच बिहार दौरे पर पीएम मोदी,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 24 अप्रैल: 2025,

मधुबनी, बिहार – पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में शोक की लहर है, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार के मधुबनी दौरे पर पहुंचे हैं। सुरक्षा को लेकर राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है और कार्यक्रम को शांति और सादगी से आयोजित किया जा रहा है।

पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी बिहारवासियों को गैस, विद्युत, और रेलवे से जुड़ी ₹13,483 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही 1 लाख से अधिक परिवारों को गृह प्रवेश की चाबी सौंपी जाएगी, जबकि 13.24 लाख गरीब परिवारों को पक्के मकान मिलेंगे।

पीएम मोदी द्वारा ₹1,173 करोड़ की बिजली परियोजना और एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला रखी जाएगी। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों को ₹930 करोड़ की सामुदायिक निवेश निधि और शहरी आवास लाभार्थियों को ₹1,100 करोड़ की राशि हस्तांतरित की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे।

Releated Posts

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पारंपरिक सीट पर प्रशांत किशोर का बड़ा उलटफेर,पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : बांकीपुर से पहली बार चुनाव जीतकर रचा इतिहास, गुजरात में भाजपा और दतिया में…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

150 रुपये का विवाद बना 45 साल की कानूनी लड़ाई, 700 से अधिक पेशियां और 130 तारीखों के बाद आया फैसला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :1981 में शुरू हुए मामले में 2026 में सुनाया गया फैसला, 75 वर्षीय दोषी को…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

पटना से बाहर शिफ्ट होंगे कोचिंग संस्थान, बनेगा आधुनिक एजुकेशन हब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : खान ग्लोबल-ज्ञान बिंदु विवाद के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला पटना। बिहार सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jun 19, 2026

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें: फायर सेफ्टी नियमों में खामियां, कोचिंग संस्थान को नोटिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो बंद हो सकता है ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पटना।…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *