• Home
  • अलीगढ
  • शराब कांड में पुलिस की कहानी अदालत में नहीं टिक पाई, पांचों आरोपित बरी
Image

शराब कांड में पुलिस की कहानी अदालत में नहीं टिक पाई, पांचों आरोपित बरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। खैर क्षेत्र में वर्ष 2021 के चर्चित जहरीली शराब कांड से जुड़े एक मामले में अदालत ने पुलिस की कहानी को अविश्वसनीय मानते हुए पांचों आरोपितों को बरी कर दिया। पुलिस ने 31 मई 2021 की रात बिहारीपुर और अंडला गांव में छापेमारी कर 90 क्वार्टर देशी शराब बरामद करने का दावा किया था। यह वही क्षेत्र था, जहां शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई थी।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि नामजद आरोपित शराब की पेटियां छिपाने जा रहे हैं। इस आधार पर पुलिस ने राजकुमार और कपिल देव शर्मा को पकड़ा था। पूछताछ में कपिल ने बताया था कि नहरा गांव का देशी शराब का ठेका उसके पास है और उन्होंने सुना था कि उनके ठेके से खरीदी शराब से लोगों की मौत हुई है, इसलिए वे शराब छिपाने निकले थे। आगे जांच में पुलिस ने अनिल चौधरी, सुधीर चौधरी और विपिन यादव उर्फ ओमवीर को भी गिरफ्तार किया था।

हालांकि अदालत में सत्र परीक्षण के दौरान पुलिस के साक्ष्य कमजोर साबित हुए। बरामद शराब की जांच रिपोर्ट और वीडियोग्राफी साक्ष्य पेश नहीं किए जा सके। बचाव पक्ष ने दलील दी कि मई में हुई घटना को अक्टूबर में बरामद दिखाया गया है, जिससे पुलिस की कहानी संदिग्ध हो गई। न्यायालय ने सबूतों के अभाव में पांचों आरोपितों को बरी कर दिया।

Releated Posts

प्राकृतिक खेती से मिट्टी, जल और मानव स्वास्थ्य को बचाया जा सकता है: विशेषज्ञ

नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत किसान मेला एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, किसानों को जैविक एवं गौ-आधारित खेती…

ByByHindustan Mirror News Jun 18, 2026

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top