• Home
  • बिहार
  • कन्हैया के बयान से सियासत गरम, बीजेपी नेता ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत
Image

कन्हैया के बयान से सियासत गरम, बीजेपी नेता ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत

PM मोदी और RSS को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ FIR की मांग, बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14अप्रैल: 2025,

बिहार में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कन्हैया ने पीएम मोदी और संघ को ‘आतंकवादी’ कहा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

दानिश इकबाल ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि क्या वे ऐसे “देशविरोधी” बयानों पर चुप रहेंगे। उन्होंने पुलिस से कन्हैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि कन्हैया कुमार कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के प्रभारी हैं और हाल ही में ‘नौकरी दो, पलायन रोको’ पदयात्रा के तहत बिहार के कई जिलों का दौरा कर चुके हैं। यह यात्रा 11 अप्रैल को समाप्त हुई थी। यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश के दौरान कन्हैया समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था।

Releated Posts

नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री, 8 मार्च को JDU की सदस्यता लेंगे

पार्टी बैठक में लगा फैसला, नेताओं ने किया स्वागत; बिहार दौरे की भी तैयारी हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बिहार की…

ByByHindustan Mirror News Mar 6, 2026

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान, प्रशांत किशोर बोले—गलती की है तो कार्रवाई तय

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पूर्णिया सांसद की गिरफ्तारी से बिहार की राजनीति गरमाई नई दिल्ली। बिहार के पूर्णिया से…

ByByHindustan Mirror News Feb 9, 2026

पटना में आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा, 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार हुए पप्पू यादव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पटना। बिहार की राजनीति में शुक्रवार देर रात उस वक्त भारी हलचल मच गई, जब…

ByByHindustan Mirror News Feb 7, 2026

सरकार ने 18 नेताओं की सुरक्षा में किया बड़ा फेरबदल, कई की बढ़ी तो कई की घटी सुरक्षा

पटना।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:बिहार से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 18…

ByByHindustan Mirror News Jan 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top