• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ नुमाइश 2026 की तैयारी शुरू, 15 जनवरी से लग सकती है प्रदर्शनी
Image

अलीगढ़ नुमाइश 2026 की तैयारी शुरू, 15 जनवरी से लग सकती है प्रदर्शनी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ की ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस बार नुमाइश की शुरुआत 15 जनवरी से हो सकती है। प्रदर्शनी की कार्यकारिणी बैठक 7 नवंबर को जिलाधिकारी एवं प्रदर्शनी अध्यक्ष संजीव रंजन की अध्यक्षता में होगी, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर मंथन होगा।

इस बार नुमाइश को और भव्य स्वरूप देने की योजना है। परंपरागत कार्यक्रमों के साथ कुछ नए आयोजन भी शामिल किए जा सकते हैं। खासतौर पर “कश्मीरी बाजार” को पूरी तरह नए रूप में तैयार किया जा रहा है। कश्मीर से आने वाले दुकानदारों की पुरानी जर्जर दुकानों को नए सिरे से बनाया जा रहा है ताकि आगंतुकों को आकर्षक अनुभव मिल सके।

सूत्रों के मुताबिक नुमाइश की तारीख आगे खिसकाने के पीछे कई कारण हैं। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है, जबकि 16-17 फरवरी से यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू होंगी। साथ ही 20 फरवरी से माह-ए-रमजान की भी शुरुआत होगी। इन कारणों से प्रशासन नुमाइश का समापन त्योहारों और परीक्षाओं से पहले ही कराने की तैयारी में है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *