• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में गुंडा एक्ट में कार्यवाही,6 माह तक जिला बदर
Image

अलीगढ़ में गुंडा एक्ट में कार्यवाही,6 माह तक जिला बदर

अलीगढ़, 1 नवम्बर 2025 — अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अलीगढ़ न्यायालय ने उ.प्र. गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(4) के अंतर्गत अनिल चौधरी पुत्र करन सिंह, निवासी धारा की गढ़ी, थाना गोण्डा, अलीगढ़ को छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया है।

थाना गोण्डा प्रभारी निरीक्षक द्वारा दी गई रिपोर्ट और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की संस्तुति में बताया गया कि अनिल चौधरी एक दुस्साहसिक, आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके भय से लोग साक्ष्य देने से कतराते हैं। उसके विरुद्ध वर्ष 2021 में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हुए — जिनमें धारा 420 भादवि, आबकारी अधिनियम की धारा 60(1), गैंगस्टर एक्ट, तथा धारा 272, 273, 467, 468, 471, 304 भादवि सहित अन्य धाराएँ शामिल हैं।

अदालत ने पाया कि एक ही वर्ष में बार-बार अपराध करने से वह “अपराध का अभ्यस्त” है। साथ ही बीट रिपोर्टों में भी उसके आतंक और दबंगई की पुष्टि हुई। अभियोजन पक्ष के अनुसार, उसका समाज में रहना जनहित के प्रतिकूल है।

अनिल चौधरी ने अपने जवाब में आरोपों को राजनीतिक प्रेरित और झूठा बताया तथा पूर्व कार्यवाही में बरी होने और उच्च न्यायालय से जमानत आदेश का हवाला दिया। परंतु न्यायालय ने कहा कि पूर्व मामले अलग तथ्य वाले थे और वर्तमान वादों में वह गुण्डा की परिभाषा में आता है।

अतः आदेशानुसार, अनिल चौधरी को तामील की तिथि से छह माह तक जनपद अलीगढ़ की सीमा से बाहर रहने और थाना छाता, जनपद मथुरा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध धारा 10 गुण्डा अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *