• Home
  • अलीगढ
  • प्रो. मोहम्मद राशिद सुन्नी थियोलॉजी विभाग के नए अध्यक्ष नियुक्त
Image

प्रो. मोहम्मद राशिद सुन्नी थियोलॉजी विभाग के नए अध्यक्ष नियुक्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 4 सितम्बरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुन्नी थियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद राशिद को विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 4 सितम्बर 2025 से तीन वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी होगी।

प्रो. राशिद को दो दशकों से अधिक का शिक्षण और शोध अनुभव प्राप्त है। उनका विशेष कार्यक्षेत्र उलूम-उल-कुरआन (कुरआनिक विज्ञान), सीरत-ए-नबी (स.अ.व.), तुलनात्मक धर्म, फिक्ह और इस्लाम में मानवाधिकार हैं।

वह दो पुस्तकें लेखक हैं और तहजीबुल अखलाक तथा मुजल्ला दरासाते दीनिया जैसे प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में उनके कई शोध लेख प्रकाशित हो चुके हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों व सम्मेलनों में कुरआनिक अध्ययन, अंतर्धार्मिक संवाद, और विश्व धर्मों में मानव मूल्यों जैसे विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं।

प्रो. राशिद ने एएमयू कोर्ट के निर्वाचित सदस्य के रूप में भी कार्य किया है। छात्र प्रतिनिधि के रूप में वर्ष 1994-95 में तथा शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में 2015-2018 तक। वे फैकल्टी ऑफ थियोलॉजी की शोध पत्रिका ‘मजल्ला दिरासत-ए-दीनीया’ के संयुक्त संपादक भी रह चुके हैं।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top