• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू में प्रो. एस.एम. सफदर अशरफ यूनानी मेडिसिन फैकल्टी के डीन नियुक्त
Image

एएमयू में प्रो. एस.एम. सफदर अशरफ यूनानी मेडिसिन फैकल्टी के डीन नियुक्त

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1 अगस्त 2025

अलीगढ़, 1 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खान तिब्बिया कॉलेज में ताहफ्फुजी व समाजी तिब (प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन) विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर सैयद मोहम्मद सफदर अशरफ को यूनानी चिकित्सा संकाय का डीन नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 2 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक होगा।

प्रो. अशरफ एएमयू के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने विज्ञान तथा यूनानी चिकित्सा में डिग्रियाँ प्राप्त की हैं, जिनमें डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एम.डी.) भी शामिल है। उन्हें शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों का तीन दशकों से अधिक का अनुभव है, जिसमें प्रिंसिपल के रूप में सेवा देना भी शामिल है।

उन्होंने एएमयू में कम्युनिटी मेडिसिन (सामुदायिक चिकित्सा) के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है और विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा स्वास्थ्य प्रशासन के साथ मिलकर विभिन्न परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। उन्होंने अलीगढ़ के पिछड़े क्षेत्रों में टीकाकरण, स्वास्थ्य सर्वेक्षण, पोषण मूल्यांकन और जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई है।

प्रो. अशरफ पाँच जर्नलों के संपादक हैं और जर्नल आॅफ इंटीग्रेटिड कम्यूनिटी हैल्थ के संस्थापक संपादक भी हैं। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में नौ पुस्तकें/अध्याय (लेखक या संपादक के रूप में) और चीन, पाकिस्तान, कतर व ब्रिटेन जैसे देशों की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित 62 शोध लेख शामिल हैं। उन्होंने मिस्र, इंग्लैंड, फ्रांस और श्रीलंका सहित 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लिया है।

उन्होंने पेरिस और भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी नई दिल्ली सहित कई मंचों पर 25 से अधिक मुख्य व्याख्यान और आमंत्रित व्याख्यान दिए हैं। उन्हें छह पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें 2017 में मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल टीचर अवार्ड विशेष रूप से उल्लेखनीय है। वे एएमयू कोर्ट सहित 130 से अधिक शैक्षणिक एवं पेशेवर संस्थाओं, चयन समितियों तथा लोक सेवा आयोगों से जुड़े हुए हैं।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *