• Home
  • Delhi
  • शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? एथेनॉल विरोध पर BJP सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल
Image

शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? एथेनॉल विरोध पर BJP सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल

रीवा एयरपोर्ट पर कार्यक्रम के दौरान दिया बयान, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का किया बचाव

रीवा। पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की नीति को लेकर देश में जारी बहस के बीच मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान सामने आया है। रविवार को रीवा एयरपोर्ट पर नई हवाई सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सांसद ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों पर तीखा हमला बोला। मंच से उन्होंने बघेली अंदाज में कहा, “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं देश में तो कहां से आएगा?”

एथेनॉल के विरोध पर सांसद ने उठाए सवाल

कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अपने संबोधन में जनार्दन मिश्रा ने कहा कि कुछ लोग पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का विरोध कर रहे हैं और शुद्ध पेट्रोल की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश में पर्याप्त मात्रा में कच्चे तेल का उत्पादन ही नहीं होता तो पूरी तरह शुद्ध पेट्रोल उपलब्ध कराने का विकल्प कहां से आएगा।

सांसद ने दावा किया कि भारत अपनी जरूरत का करीब 20 प्रतिशत कच्चा तेल ही देश में उत्पादित करता है, जबकि लगभग 80 प्रतिशत तेल का आयात करना पड़ता है। उन्होंने वैश्विक परिस्थितियों और तेल की आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों का भी उल्लेख किया।

बोले- एथेनॉल से इंजन को नुकसान नहीं

जनार्दन मिश्रा ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार एथेनॉल मिश्रित ईंधन से वाहनों के इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। उन्होंने कहा कि भारत में वाहन एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से चल सकते हैं। उनके मुताबिक एथेनॉल का उत्पादन नहीं होगा तो पेट्रोल और डीजल की जरूरत पूरी करने में भी चुनौतियां बढ़ेंगी।

ब्राजील का दिया उदाहरण

एथेनॉल नीति का बचाव करते हुए भाजपा सांसद ने ब्राजील का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि ब्राजील दुनिया के प्रमुख एथेनॉल उत्पादक देशों में है और वहां बड़ी मात्रा में एथेनॉल आधारित ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि वहां वाहनों के संचालन में किसी बड़ी समस्या की बात सामने नहीं आती।

सोशल मीडिया पर बयान की चर्चा

सांसद का बयान सामने आने के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जनार्दन मिश्रा इससे पहले भी अपने बयानों और अनोखे अंदाज के कारण सुर्खियों में रहे हैं। इस बार उनके “तुम्हारे बाप के घर से आएगा” वाले बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है।

Releated Posts

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

सीमापुरी में भरभराकर गिरी चार मंजिला इमारत, छह के दबे होने की आशंका

मलबे से दो बच्चों समेत चार लोग निकाले गए, अस्पताल में भर्ती; पुलिस-फायर टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी…

ByByHindustan Mirror News Oct 7, 2026

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *