• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: सिंघारपुर से निकली भव्य बाइक रैली, रानी अहिल्याबाई होलकर को किया गया नमन
Image

अलीगढ़: सिंघारपुर से निकली भव्य बाइक रैली, रानी अहिल्याबाई होलकर को किया गया नमन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ रविवार 1 जून 2025 अलीगढ़

सिंघारपुर, अलीगढ़। मातेश्वरी रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर शनिवार को गांव सिंघारपुर से एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। इस विशाल रैली को भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अवध सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान युवाओं की टोली ने तिरंगा थामे जयघोष करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का संयोजन ग्राम प्रधान प्रदीप मुनि बघेल और बीडीसी कपिल बघेल ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से कपिल बघेल, शिशुपाल बघेल, सूर्य प्रकाश, अरविंद, अनीश, हरीश, बॉबी, रोहन, जितेन, कृष्णा, सत्यप्रकाश, मनोज, सौरभ, अमन, गौरव बघेल, विकास बघेल व सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

वहीं, अलीगढ़ शहर में भी जगह-जगह वाहन रैली व शोभायात्रा निकाली गईं। सासनीगेट स्थित अहिल्याबाई चौक पर उनकी प्रतिमा पर सामाजिक, जातीय व राजनीतिक संगठनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई को कुशल प्रशासक, न्याय की प्रतिमूर्ति व सनातन संस्कृति की रक्षक बताया।

उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर एक वीरांगना थीं, जिन्होंने जनसेवा, न्याय और धर्म की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *