• Home
  • देश-विदेश
  • RBI का बड़ा ऐलान: UPI भुगतान सीमा में बदलाव, व्यवसायों को मिलेगा लाभ
Image

RBI का बड़ा ऐलान: UPI भुगतान सीमा में बदलाव, व्यवसायों को मिलेगा लाभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 9 अप्रैल: 2025:

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की हालिया बैठक में UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। यह फैसला डिजिटल पेमेंट्स को और अधिक सुरक्षित, लचीला और व्यवसायों के लिए लाभकारी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

NPCI को मिला नई ज़िम्मेदारी

अब से दुकानदारों (P2M – Person to Merchant) द्वारा किए जाने वाले UPI लेनदेन की सीमा तय करने का अधिकार NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) को सौंप दिया गया है। इससे यह उम्मीद की जा रही है कि व्यापारिक लेनदेन के लिहाज़ से अधिक उपयुक्त और व्यवहारिक भुगतान सीमाएं निर्धारित की जा सकेंगी।

कुछ क्षेत्रों में बढ़ी UPI लिमिट

RBI ने कुछ विशेष क्षेत्रों में UPI भुगतान की अधिकतम सीमा को बढ़ाने का फैसला भी लिया है। अब निम्नलिखित सेवाओं के लिए UPI के माध्यम से ₹5 लाख तक का भुगतान किया जा सकता है:

  • सरकारी टैक्स का भुगतान
  • अस्पतालों में इलाज का खर्च
  • IPO (Initial Public Offering) में निवेश

P2P ट्रांजैक्शन की सीमा यथावत

हालांकि, P2P (Peer to Peer) लेनदेन की सीमा अभी भी ₹1 लाख पर ही बनी रहेगी। इससे व्यक्तिगत लेनदेन की पारदर्शिता और नियंत्रण बना रहेगा।

Releated Posts

कराची में फिदायीन हमला, पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका; 3 रेंजर समेत 8 लोगों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : धमाके के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप कराची। पाकिस्तान के…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही: 235 की मौत, 1,500 से अधिक घायल, 200 लोग अब भी मलबे में फंसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 126 साल के सबसे विनाशकारी भूकंपों में शामिल त्रासदी वेनेजुएला में बुधवार शाम आए…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

ब्रिटेन में टूटा 50 साल पुराना रिकॉर्ड, जून का सबसे गर्म दिन दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 35.8 डिग्री तक पहुंचा पारा, लोगों का हाल बेहाल ब्रिटेन इस समय भीषण गर्मी…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही, कई इमारतें क्षतिग्रस्त; सुनामी अलर्ट !

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कराकास समेत कई इलाकों में महसूस हुए दो बड़े झटके वेनेजुएला में आए दो…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top