• Home
  • Uncategorized
  • रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आज, लखनऊ में सजेगा सितारों का मेला
Image

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई आज, लखनऊ में सजेगा सितारों का मेला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज आज (8 जून) सगाई के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में होने वाली इस रिंग सेरेमनी में राजनीति और क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, फिल्म अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन सहित कई बड़े नामों को निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा सपा सांसद इकरा हसन और कुछ केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी की भी खबर है। अनुमान है कि समारोह में 300 से अधिक वीवीआईपी मेहमान हिस्सा लेंगे।

रिंकू का परिवार शिफ्ट हुआ नए बंगले में

सगाई से पहले रिंकू सिंह का परिवार अलीगढ़ के महुआ खेड़ा में बने नए आलीशान बंगले में शिफ्ट हो चुका है। इस बंगले की कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये है। रिंकू ने इसे हाल ही में खरीदा था। अब उनके माता-पिता, बहन और भाई इसी बंगले में रह रहे हैं। शादी के बाद प्रिया सरोज भी इसी घर में आएंगी।

पिता ने छोड़ा पुराना काम और मकान

रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह, जो गैस सिलिंडर ढोने का काम करते थे, अब वह यह काम पूरी तरह से छोड़ चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने सर्वेंट क्वार्टर भी छोड़ दिया है, जहां वह बीते 25 वर्षों से रह रहे थे।

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर रिंकू सिंह ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब वह राजनीतिक परिवार से रिश्ता जोड़ने जा रहे हैं। प्रिया सरोज, जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं और सपा के वरिष्ठ नेता तुफानी सरोज की बेटी हैं।

शादी 18 नवंबर को वाराणसी में

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में संपन्न होगी। इस भव्य समारोह में क्रिकेट जगत के सितारे, फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे और बड़े उद्योगपति भी शामिल होंगे।

यह सगाई सिर्फ दो हस्तियों का मेल नहीं, बल्कि खेल और सियासत के दो चर्चित संसारों का ऐतिहासिक संगम है।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top