• Home
  • अलीगढ
  • कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व हेतु सुरक्षा एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील
Image

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व हेतु सुरक्षा एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 04 नवंबर 2025। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को दुर्घटना रहित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रभारी अधिकारी आपदा एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रमोद कुमार ने विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एडीएम वित्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी घाटों पर प्रवेश और निकास मार्ग अलग-अलग रखे जाएं, ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे। पुलिस, होमगार्ड और स्वयंसेवक लगातार निगरानी करें। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश, वैरिकेडिंग, रस्सियों, एम्बुलेंस, चिकित्सा दल और फायर सर्विस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, लाउडस्पीकर से दिशा-निर्देश लगातार प्रसारित किए जाएं और एक समय में अत्यधिक भीड़ को घाटों पर एकत्र न होने दिया जाए।

श्री कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। घाटों पर उतरते समय फिसलन और गहराई का ध्यान रखें तथा अपने बच्चों और बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 या स्थानीय नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालु नशे की हालत, थकान या अंधेरे में पानी में न उतरें। अनधिकृत घाटों पर स्नान न करें, धक्का-मुक्की, सेल्फी या शोरगुल से बचें, और तेज बहाव या गहरी जगहों में न जाएं।

श्री कुमार ने अंत में कहा कि प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन हर श्रद्धालु अवश्य करें, क्योंकि सतर्कता ही सुरक्षा की कुंजी है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *