• Home
  • अलीगढ
  • दिल्ली धमाके के बाद अलीगढ़ में हाईअलर्ट, आतंकी कनेक्शन खंगालने में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
Image

दिल्ली धमाके के बाद अलीगढ़ में हाईअलर्ट, आतंकी कनेक्शन खंगालने में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिल्ली में धमाके के बाद अलीगढ़ पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। जिले में पूर्व में पकड़े गए आतंकियों और उनके नेटवर्क की दोबारा जांच की जा रही है। एनआईए, एटीएस और स्थानीय पुलिस ने गोपनीय स्तर से निगरानी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार, जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया गया है। पुलिस की विशेष टीमें संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर रही हैं। सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है।

अलीगढ़ का आतंक से पुराना नाता रहा है। वर्ष 1992 में कश्मीर से आए शाल के गद्दर में एके-56 पकड़ी गई थी। 1998 में एएमयू में छिपे आतंकी की सूचना पर कार्रवाई के दौरान एक आइबी इंस्पेक्टर की मौत हुई थी। 2013 में अफजल गुरु को फांसी के बाद एएमयू में विरोध हुआ था। 2018 में छात्र मन्नान आतंकवादी बन गया था, जबकि 2020 में सिमी से जुड़े अब्दुल्ला दानिश को पकड़ा गया था। इन पुराने मामलों के मद्देनज़र अब पुलिस फिर से पुराने नेटवर्क की छानबीन कर रही है ताकि किसी नई साजिश को नाकाम किया जा सके।

Releated Posts

मेडिकल ड्रेसर सेमिनार में विद्यार्थियों को दिए OJT के टिप्स

अलीगढ़। बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन में मेडिकल ड्रेसर कोर्स के विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *