• Home
  • वाराणसी
  • वाराणसी: चार दिन से लापता अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Image

वाराणसी: चार दिन से लापता अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 29 अप्रैल: 2025,

वाराणसी: जिले के जंसा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब कुंडरिया गांव के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी फयाराम राजभर (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बीते 25 अप्रैल की रात से गायब थे।

परिजनों के अनुसार, फयाराम 25 अप्रैल की रात को अचानक लापता हो गए थे। उनकी काफी तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने 29 अप्रैल को मिर्जामुराद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू ही की थी कि मंगलवार सुबह कुंडरिया गांव के समीप उनका शव बरामद हो गया।

शव मिलने की सूचना पर जंसा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल में जुट गई। शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों ने कुंडरिया गांव के एक युवक पर फयाराम की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर जांच तेज कर दी है और आरोपी युवक से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

Releated Posts

राम मंदिर ‘चंदा चोरी’ प्रदर्शन पर विवाद, राहुल गांधी समेत तीन सांसदों पर वाराणसी में FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : संतों की शिकायत पर केस दर्ज, संसद में हुए प्रतीकात्मक प्रदर्शन से बढ़ा राजनीतिक…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

वाराणसी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार रिश्वत लेते GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फाइल निस्तारण के बदले मांगी थी घूस, पकड़ते ही भागने की कोशिश वाराणसी। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jul 16, 2026

मछली वाली तस्वीर पर सफाई-बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, सपा पर भड़के सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी में बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, लोगों को गुमराह किया जा रहा वाराणसी। बीजेपी नेता और…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

न सामान चोरी होगा, न गायब… काशी में डिजिटल लॉकर लगाएगी सरकार, निश्चिंत होकर गंगा में लगाएं डुबकी!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ वाराणसी में श्रद्धालुओं को बड़ी राहतउत्तर प्रदेश सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *