• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में सेवा पखवाड़ा: चित्रकला प्रतियोगिताएं व प्रदर्शनी का होगा आयोजन
Image

अलीगढ़ में सेवा पखवाड़ा: चित्रकला प्रतियोगिताएं व प्रदर्शनी का होगा आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 13 सितम्बर – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक जिले में “सेवा पखवाड़ा-2025” का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा। यह आयोजन पूरे देश की तरह अलीगढ़ में भी ‘विकसित भारत’ थीम पर विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस अवधि में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम, जन-जागरूकता अभियान और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। खासतौर पर विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिताएं और कलक्ट्रेट पार्क में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल भारत और प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित होगी।

चित्रकला प्रतियोगिताएं 17 से 30 सितम्बर तक होंगी। इसमें जूनियर, सीनियर और सामान्य वर्ग रखे गए हैं। सामान्य वर्ग में कोई भी इच्छुक कलाकार या कला प्रेमी भाग ले सकेगा। प्रतियोगिता के संचालन हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को नोडल अधिकारी और सीनियर वर्ग के लिए राजकीय महाविद्यालय के नामित प्राध्यापक को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विजेताओं को 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹51,000, द्वितीय ₹21,000 और तृतीय ₹11,000 के साथ फ्रेमयुक्त प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। विजेता पेंटिंग्स को 15 अक्टूबर तक राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ भेजा जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित पेंटिंग्स की प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश दिवस-2026 पर लगेगी, जहां कलाकारों को राज्य स्तरीय पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

सीडीओ ने बताया कि सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 17 सितम्बर को लखनऊ में प्रदर्शनी से होगा, जबकि अलीगढ़ में 18 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक कलक्ट्रेट पार्क में प्रदर्शनी चलेगी। सभी आयोजन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार भव्य और गरिमामयी ढंग से होंगे। इसके साथ ही सभी कार्यक्रमों की जियो-टैगिंग और विवरण sevapakhwara25@gmail-com पर भेजे जाएंगे।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *