• Home
  • UP
  • पुलिस के डर से टांड़ पर छिपा सपा नेता कैस खां गिरफ्तार
Image

पुलिस के डर से टांड़ पर छिपा सपा नेता कैस खां गिरफ्तार

हिंदुस्तान मिरर न्यूज, लखनऊ।
सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी और कन्नौज निवासी सपा नेता कैस खां को पुलिस ने नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दबिश के दौरान कैस खां कमरे में बने टांड़ पर गद्दे में लिपटकर छिपा हुआ मिला। काफी देर तक छानबीन के बावजूद जब पुलिस को वह नहीं मिला तो लौटते समय अचानक टांड़ पर हलचल दिखी। इस पर इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने गद्दा हटाया तो कैस खां वहां छुपा मिला और उसे नीचे उतारकर गिरफ्तार कर लिया गया।

कैस खां पर सात मुकदमे दर्ज हैं और इन मामलों के चलते कन्नौज के डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने 28 जुलाई को उसे गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर कर दिया था। आदेश के अनुसार उसे जिले से बाहर रहना था, लेकिन पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर पर ही मौजूद है और आदेश की अवहेलना कर रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने मंगलवार को उसके घर पर छापा मारा।

गौरतलब है कि कैस खां समाजवादी पार्टी में सक्रिय नेता हैं और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खास माने जाते हैं। कुछ दिन पहले ही अखिलेश यादव उससे उसके घर मिलने भी गए थे। गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस ने कैस खां को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Releated Posts

उत्तर प्रदेश को आज 4,850 करोड़ की सौगात, तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ, कानपुर-लखनऊ की दूरी घटकर…

ByByHindustan Mirror News Jul 13, 2026

‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ नितिन नवीन ने संगठन में एकजुटता और सामाजिक संतुलन पर दिया जोर

लखनऊ दौरे में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम, संघ और सहयोगी दलों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष ने…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के भविष्य पर फैसला संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद प्रशासनिक बदलाव और SIT रिपोर्ट पर होगा मंथन अयोध्या।…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के दौरे से 2027 चुनावी तैयारी को धार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :41 स्वागत बिंदुओं पर 25 सामाजिक वर्गों की भागीदारी, संगठनात्मक बैठकों में चुनावी रणनीति और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top