• Home
  • अलीगढ
  • विकास कार्यों में तेजी लाने को मंडलायुक्त संगीता सिंह की सख्त समीक्षा
Image

विकास कार्यों में तेजी लाने को मंडलायुक्त संगीता सिंह की सख्त समीक्षा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 19 सितम्बर 2025। मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में आयोजित मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति का आकलन किया गया। बैठक में जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि कार्य अवधि में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।

पीएम सूर्य घर योजना में कासगंज की स्थिति असंतोषजनक पाई गई जबकि अन्य जिलों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। मुख्यमंत्री आवास योजना में एटा और हाथरस को ए श्रेणी, कासगंज को बी और अलीगढ़ को सी श्रेणी में रखा गया। फैमिली आईडी योजना में कासगंज पिछड़ा पाया गया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि का सदुपयोग जनहित में हो तथा सेतु निर्माण और सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाए। रामघाट-कल्याण रोड फोरलेन में आ रही बाधाओं को दूर कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के आदेश दिए गए।

पशुपालन विभाग में आठ वृहद गौ संरक्षण केंद्रों में से तीन जल्द तैयार होने की जानकारी दी गई। ऑपरेशन कायाकल्प में 6172 विद्यालयों की चाहरदीवारी पूरी हो चुकी है तथा जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया जारी है। 4591 विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराया गया, शेष विद्यालयों में जल्द आपूर्ति होगी। शिक्षा विभाग ने बताया कि अब तक 5,63,807 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है।

आयुष्मान भारत में अधिक चिकित्सालयों को संबद्ध करने, पंचायत सचिवालयों में सीएससी संचालन, ओडीएफ प्लस ग्रामों का सत्यापन तथा पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान व रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष में लाभार्थियों को सहायता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में डीएम अलीगढ़ संजीव रंजन, डीएम एटा प्रेम रंजन, डीएम हाथरस राहुल पांडेय, डीएम कासगंज प्रणय सिंह सहित सभी सीडीओ और अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *