• Home
  • अलीगढ
  • मिशन शक्ति में छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा व आत्मविश्वास की सीख
Image

मिशन शक्ति में छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा व आत्मविश्वास की सीख

अलीगढ़, 27 सितम्बर 2025 : मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के लिए आयोजित विशेष कार्यक्रम उनकी स्मृतियों में अविस्मरणीय बन गया। इस दौरान छात्राओं को थानों व चौकियों का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें नारी सुरक्षा, आत्मरक्षा और विधिक अधिकारों से परिचित कराया गया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर कोटा, कंपोजिट विद्यालय पडका, पीएम श्री विद्यालय कदौली अतरौली, मुजफ्फरा, बहरामपुर, पीएम श्री कजरौठ और केजीबीवी सुजानपुर खैर सहित कई विद्यालयों की बालिकाएँ इस भ्रमण का हिस्सा बनीं। छात्राओं यशोदा, भावना, चांदनी सहित कई को एक दिन का थाना प्रभारी बनाकर मुकदमों के निस्तारण, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया और पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

बालिकाओं को साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा कानून, गिरफ्तारी की प्रक्रिया और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दी गईं। पुलिस अधिकारियों और कांस्टेबल दीपा ने आत्मीयता से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर एआरपी नोडल रुचि गुप्ता, पीसी शर्मा, दानवीर सिंह, सूरज सिंह और अजीत पाल सिंह सहित कई शिक्षकों व अधिकारियों ने सहयोग दिया। कार्यक्रम ने छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया और उन्हें सुरक्षा व जागरूकता की नई प्रेरणा प्रदान की।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *