• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां और समर कैंप का शेड्यूल घोषित, तबादलों की प्रक्रिया भी शुरू
Image

यूपी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां और समर कैंप का शेड्यूल घोषित, तबादलों की प्रक्रिया भी शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ 20 मई : 2025

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेशों के मुताबिक, परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 19 मई की पढ़ाई के बाद अवकाश घोषित कर दिया गया है, जबकि 21 मई से 10 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा।

प्राथमिक विद्यालयों में छुट्टी और समर कैंप

प्रदेश के लगभग 1.33 लाख परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में मंगलवार, 21 मई से गर्मी की छुट्टी शुरू हो रही है। छुट्टियों के दौरान शिक्षकों को स्कूल आने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, समर कैंप के आयोजन के लिए शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें निर्धारित मानदेय भी दिया जाएगा।

समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को बढ़ावा देना है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने समर कैंप के सफल संचालन हेतु सोमवार को सभी बीएसए के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए हैं

माध्यमिक विद्यालयों में छुट्टियां

राज्य के माध्यमिक विद्यालयों (सरकारी, सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित) में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि पहले सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित विद्यालयों को समर कैंप से छूट दी गई थी, लेकिन अब जिलों के प्रशासन द्वारा इन विद्यालयों में भी समर कैंप आयोजित करने के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षकों में नाराजगी देखी जा रही है।

तबादलों की प्रक्रिया में तेजी, शिक्षकों की पेयरिंग शुरू

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एक जिले से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए “पेयरिंग” (जोड़ा बनाने) की प्रक्रिया 19 मई से 26 मई तक चलेगी। इसके लिए शिक्षक OTP के माध्यम से पेयरिंग कर सकेंगे।

28 मई को तबादला आदेश जारी होगा, जबकि 29 मई से 5 जून के बीच कार्यभार ग्रहणकार्यमुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जिले के अंदर तबादलों की प्रक्रिया:

  • पेयरिंग तिथि: 29 मई से 06 जून
  • तबादला आदेश जारी: 09 जून
  • कार्यभार ग्रहण/मुक्ति: 10 जून से 15 जून

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने निर्देश जारी करते हुए तबादला प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के आदेश दिए हैं।

गौरतलब है कि तबादला प्रक्रिया बीते दो महीनों से लंबित थी, जिससे शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही थी। आवेदन और सत्यापन की तिथियां कई बार बढ़ाई जा चुकी थीं। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक ने 24 बीएसए को नोटिस भी जारी किया, जिसके बाद अब जाकर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच रही है।

आँकड़े:

  • दूसरे जिले में तबादले के लिए आवेदन: 31,000+ शिक्षक
  • जिले के अंदर तबादले के लिए आवेदन: 39,000+ शिक्षक

Releated Posts

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, अब आगे क्या होगा?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा,…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

वैभव सूर्यवंशी के सामने इतिहास रचने का मौका, डेब्यू करते ही टूट सकते हैं भारत के 5 बड़े रिकॉर्ड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज से आयरलैंड के…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

कैंसर के इलाज में नई उम्मीद: भारत में लॉन्च हुई 2.15 लाख रुपये की टैनस्ट्राइव दवा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : RET जीन म्यूटेशन वाले मरीजों के लिए लक्षित उपचार, विशेषज्ञों ने बताया आधुनिक कैंसर…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

2027 के रण की तैयारी: भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, ओबीसी नेताओं को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व

छह महीने बाद पंकज चौधरी ने घोषित की नई टीम उत्तर प्रदेश भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top