• Home
  • Delhi
  • मोटर व्हीकल टैक्स पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला : निजी परिसर में इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर टैक्स नहीं
Image

मोटर व्हीकल टैक्स पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला : निजी परिसर में इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर टैक्स नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मोटर व्हीकल टैक्स को लेकर बड़ा फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यह टैक्स केवल उन्हीं वाहनों पर लगाया जाएगा जो सार्वजनिक सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हैं। अदालत ने कहा कि मोटर व्हीकल टैक्स असल में एक तरह का मुआवजा है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों और राजमार्गों का उपयोग करने वालों से शुल्क वसूलना है। यदि कोई वाहन निजी परिसर में ही चलता है और सार्वजनिक सड़कों पर उपयोग नहीं होता, तो उस पर टैक्स लगाने का कोई औचित्य नहीं है।

जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस उज्ज्वल भुयान की बेंच ने यह फैसला आंध्र प्रदेश मोटर व्हीकल टैक्सेशन एक्ट की व्याख्या करते हुए दिया। अदालत ने कहा कि अधिनियम की धारा 3 के अनुसार टैक्स तभी लागू होगा जब वाहन का उपयोग राज्य की सार्वजनिक जगहों पर किया जाए या उसे इस प्रकार रखा जाए जिससे यह स्पष्ट हो कि उसका इस्तेमाल सार्वजनिक जगह पर करने का इरादा है।

यह फैसला विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (RINL) की एक याचिका पर आया। कंपनी ने दलील दी थी कि उसके वाहन केवल स्टील प्लांट के सेंट्रल डिस्पैच यार्ड परिसर के भीतर ही चलते हैं और सार्वजनिक सड़कों पर उनका इस्तेमाल नहीं होता। राज्य सरकार का कहना था कि केवल सार्वजनिक सड़क का उपयोग न करना टैक्स से बचने का आधार नहीं हो सकता। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी की दलील को स्वीकार करते हुए कहा कि चूंकि वाहन एक बंद परिसर में ही चलते थे, इसलिए उन पर मोटर वाहन टैक्स नहीं लगाया जा सकता।

कोर्ट ने यह भी माना कि कंपनी ने नियम 12A के तहत वाहनों के सार्वजनिक उपयोग न होने की जानकारी समय पर नहीं दी थी, लेकिन इससे उसके अधिकार प्रभावित नहीं होते। फैसले से यह स्पष्ट हो गया कि निजी परिसरों, फैक्ट्रियों या बंद क्षेत्रों में चलने वाले वाहनों पर मोटर वाहन टैक्स लागू नहीं होगा।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

दिल्ली में किलेबंदी, 23 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात,30 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो,इंटरनेट बंद

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; 30…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *