• Home
  • अलीगढ
  • वन्दे मातरम का विरोध करने पर शिक्षक निलंबित
Image

वन्दे मातरम का विरोध करने पर शिक्षक निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़,। विकास खंड लोधा के उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कुतुब में प्रार्थना सभा के दौरान वन्दे मातरम का विरोध करने पर सहायक अध्यापक शमसुल हसन को निलंबित कर दिया गया। बुधवार सुबह राष्ट्रगान के बाद जब अध्यापक चंद्रपाल सिंह ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ के नारे लगाए, तो शमसुल हसन ने इसका विरोध करते हुए कहा कि उनके धर्म में ऐसा कहना उचित नहीं है। इससे विद्यालय में तनाव फैल गया। प्रधानाध्यापिका सुषमा रानी व अन्य शिक्षकों ने इसकी पुष्टि की। बीएसए डॉ. राकेश सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में शमसुल हसन को दोषी पाया गया कि उन्होंने सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए अनुशासनहीनता की। रिपोर्ट के आधार पर उन्हें तत्काल निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उपस्थिति दर्ज करने हेतु उन्हें अन्य विद्यालय से संबद्ध किया गया है। आदेश में कहा गया है कि विद्यालयों में राष्ट्रगान और वन्दे मातरम का सम्मान सभी कर्मियों के लिए अनिवार्य है।

Releated Posts

मेडिकल ड्रेसर सेमिनार में विद्यार्थियों को दिए OJT के टिप्स

अलीगढ़। बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन में मेडिकल ड्रेसर कोर्स के विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *