• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू एबीके हाई स्कूल (बॉयज) में आउटकम-बेस्ड एजुकेशन पर शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित
Image

एएमयू एबीके हाई स्कूल (बॉयज) में आउटकम-बेस्ड एजुकेशन पर शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

अलीगढ़, 4 सितम्बरः एएमयू एबीके हाई स्कूल (बॉयज) में स्मार्ट क्लासरूम में शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से एक इंटरएक्टिव कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह सत्र अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शारीरिक स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सैयद खुर्रम निसार द्वारा संचालित किया गया।

कार्यशाला का विषय ‘स्कूल शिक्षण में 21वीं सदी की क्षमताओं को सशक्त बनानाः परिणाम आधारित शिक्षण का क्रियान्वयन’ था।

अपने व्याख्यान में डॉ. खुर्रम निसार ने 21वीं सदी की शिक्षण क्षमताओं जैसे क्रिटिकल थिंकिंग (आलोचनात्मक सोच), रचनात्मकता, संवाद कौशल, और सहयोगात्मक शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने समझाया कि आउटकम-बेस्ड एजुकेशन किस प्रकार पारंपरिक रटने की पद्धति के बजाय सीखने के लक्ष्यों पर केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देता है।

शिक्षकों ने चर्चा में सक्रिय भाग लिया, अपने कक्षा अनुभव साझा किए और छात्रों की सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने हेतु रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। सत्र में आधुनिक शिक्षण विधियों और नवाचारी पेडागॉजिकल दृष्टिकोणों को अपनाने के व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए गए।

प्रधानाचार्या डॉ. समीना ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों को समझने और लागू करने हेतु ऐसे और सत्र आयोजित किए जाने चाहिएं। उन्होंने शिक्षकों से इस कार्यशाला में सुझाई गई रणनीतियों को अपने शिक्षण कार्य में शामिल करने का आग्रह किया।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *