• Home
  • नई दिल्ली
  • तेज प्रताप यादव बोले- देश के लिए जान भी जाए तो गर्व होगा, पायलट बनने का दावा; यूजर्स बोले- रेडियो ऑपरेटर हो, पायलट नहीं
Image

तेज प्रताप यादव बोले- देश के लिए जान भी जाए तो गर्व होगा, पायलट बनने का दावा; यूजर्स बोले- रेडियो ऑपरेटर हो, पायलट नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 8 मई : 2025,

नई दिल्ली।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 6 मई की रात पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर कई आतंकियों को ढेर कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद देशभर में चर्चा तेज हो गई है। इस बीच आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने देश सेवा को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

तेज प्रताप यादव ने 7 मई की रात अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह पायलट की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने अपने पायलट ट्रेनिंग से जुड़ा एक प्रमाणपत्र (लाइसेंस) भी साझा किया। तेज प्रताप ने लिखा:

“पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो, मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा। जय हिंद।”

यूजर्स ने उड़ाया मजाक, बताया ‘रेडियो ऑपरेटर’

तेज प्रताप की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने उन्हें समर्थन दिया, तो कई ने उनके ‘पायलट’ होने के दावे पर सवाल खड़े कर दिए।

प्रवीण नामक एक यूजर ने लिखा:

“इनके पास जो लाइसेंस है वह फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर (रिस्ट्रिक्टेड) है, जो केवल रेडियो संचार के संचालन के लिए होता है, न कि विमान उड़ाने के लिए। इसलिए ये तकनीकी रूप से पायलट नहीं हैं।”

एक अन्य यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा:

“ये रेडियो ऑपरेटर का लाइसेंस दिखाकर खुद को पायलट बता रहा है। या तो इसे बेवकूफ बनाकर रेडियो ऑपरेटर बना दिया गया है, या फिर ये सोचता है कि बाकी दुनिया को अंग्रेज़ी नहीं आती।”

एक तीसरे यूजर ने मजाक में कहा:

“आपका जज़्बा काबिले तारीफ है तेज प्रताप जी, ईश्वर करे आपकी जान न जाए, लेकिन अगर आपको फाइटर जेट दे दिया तो वह जरूर गिर जाएगा।”

तेज प्रताप का देशभक्ति भाव या सोशल मीडिया स्टंट?

तेज प्रताप यादव की यह पोस्ट और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोग इसे उनका देशभक्ति से जुड़ा भाव मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे राजनीति से प्रेरित स्टंट बता रहे हैं। बहरहाल, तेज प्रताप का यह बयान आने वाले समय में राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहेगा।

Releated Posts

28 सितंबर से बैंक हड़ताल की तैयारी, वित्त मंत्रालय ने बातचीत से समाधान का दिया सुझाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : पांच दिन तक प्रभावित हो सकता है बैंकिंग कामकाज, 30 सितंबर की हाफ-इयरली क्लोजिंग…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

7.8% GDP ग्रोथ से भारत ने चौंकाया, बाहरी झटकों के बीच भी अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : तेल संकट, जियोपॉलिटिकल तनाव और ग्लोबल ट्रेड की अनिश्चितता के बावजूद पहली तिमाही में…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

नेपाल बाढ़ में बचाए गए 21 भारतीय दिल्ली पहुंचे, 320 अब भी लापता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्रालय ने बताया- 400 भारतीय चीन की तरफ सुरक्षित, राहत-बचाव अभियान तेज; जयशंकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *