• Home
  • Uncategorized
  • यूपी में पंचायत चुनाव प्रणाली में बड़ा बदलाव संभव, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव अब सीधे जनता करेगी!
Image

यूपी में पंचायत चुनाव प्रणाली में बड़ा बदलाव संभव, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव अब सीधे जनता करेगी!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ रविवार 1 जून 2025

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव प्रणाली को लेकर बड़ा बदलाव होने की संभावना है। राज्य सरकार अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी सीधे जनता से कराने की तैयारी कर रही है, ठीक उसी तरह जैसे सांसद और विधायक चुने जाते हैं। इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश सरकार केंद्र सरकार को जल्द ही प्रस्ताव भेज सकती है।

राज्य के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की है। मंत्री राजभर ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा कि अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं ताकि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव सीधे जनता से कराने के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताई है और प्रस्ताव को जल्द ही केंद्र सरकार को भेजे जाने का आश्वासन भी दिया है।

ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि वह पहले से ही इस बदलाव के पक्षधर रहे हैं। उनके अनुसार, पिछली बार भी उन्होंने इस प्रणाली को लागू करने की मांग की थी लेकिन तब यह संभव नहीं हो पाया था। इस बार उन्होंने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित करने की बात दोहराई है।

इस अहम बैठक में सुभासपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव और ओम प्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पिछले महीने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी इस विषय पर चर्चा हुई थी, जहां शाह ने भी इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से लिया था और राज्य सरकार से प्रस्ताव भेजने को कहा था।

अगर केंद्र सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो आगामी पंचायत चुनावों में ही यह नई प्रणाली लागू की जा सकती है,

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top