• Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार के पूर्व डीएम, नगर आयुक्त व एसडीएम के खिलाफ शुरू हुई जांच ,हरिद्वार में जमीन खरीद में की गई अनियमिताताओं में के चलते किया गया था निलंबित
Image

हरिद्वार के पूर्व डीएम, नगर आयुक्त व एसडीएम के खिलाफ शुरू हुई जांच ,हरिद्वार में जमीन खरीद में की गई अनियमिताताओं में के चलते किया गया था निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कदम उठाया है। हरिद्वार के पूर्व डीएम, नगर आयुक्त और एसडीएम के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इससे अफसरों में खलबली का आलम हैं।
शासन ने नगर निगम हरिद्वार द्वारा ग्राम सराय स्थित भूमि के क्रय में अनियमितताओं से संबंधित प्रकरण को लेकर कार्रवाई की गति तेज कर दी गई है। शासन द्वारा इस पूरे प्रकरण में तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी तथा तत्कालीन उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, (निलंबित) के विरुद्ध विभागीय जांच की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

प्रथम दृष्टया पाए गए थे भ्रष्टाचार के आरोप
गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार, प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाए जाने के आधार पर अजयवीर सिंह के विरुद्ध उत्तराखण्ड सरकारी सेवक नियमावली के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई है। उन्हें पूर्व में आरोप पत्र निर्गत करते हुए अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था, जिसके प्रत्युत्तर में उन्होंने दिनांक 16 सितम्बर को अपना लिखित अभिकथन प्रस्तुत करते हुए सभी आरोपों को अस्वीकार किया।

अपर सचिव को बनाया गया जांच अधिकारी
शासन ने अब इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु डॉ. आनन्द श्रीवास्तव (आई.ए.एस.), अपर सचिव, उत्तराखण्ड शासन को अजयवीर सिंह के विरुद्ध जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें एक माह के भीतर जांच आख्या शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ज्ञातव्य है कि प्रकरण से तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेन्द्र सिंह और तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी के विरुद्ध चल रही विभागीय जांच के लिए शासन ने सचिन कुर्वे (आई.ए.एस.) को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने भी जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार पर कार्रवाई जरूरी: सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर दृढ़ता से कार्य कर रही है। शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी स्तर का अधिकारी क्यों न हो

Releated Posts

ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, शंटिंग के दौरान बड़ा हादसा टला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास मेंटेनेंस यार्ड में हुई घटना, ट्रेन खाली होने से टला…

ByByHindustan Mirror News May 19, 2026

टिहरी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) से दर्दनाक खबरटिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

सीमाओं से परे बदलती जंग, मजबूत सेना और जागरूक नागरिक जरूरी: राजनाथ सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधनरक्षा मंत्री Rajnath Singh ने शनिवार को उत्तराखंड…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

1 मार्च से बंद हो जाएगा WhatsApp? SIM-Binding नियम पर सरकार सख्त, करोड़ों यूजर्स पर असर संभव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: सरकार का साफ रुख: एक्टिव SIM से जुड़ा रहेगा अकाउंट 1 मार्च से मैसेजिंग ऐप्स…

ByByHindustan Mirror News Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top