• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: अज्ञात महिला के शव को मां समझकर कराया पोस्टमार्टम, मां जीवित लौटी तो सब दंग
Image

अलीगढ़: अज्ञात महिला के शव को मां समझकर कराया पोस्टमार्टम, मां जीवित लौटी तो सब दंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज

लोधा (अलीगढ़) — रोरावर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आई एक अज्ञात महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम करा दिया। लेकिन शाम होते-होते मृत मान ली गई महिला जिंदा लौट आई, जिससे परिजन और पुलिस दोनों स्तब्ध रह गए।

घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है। रोरावर क्षेत्र के तालसपुर पुलिया के पास रेलवे लाइन पर एक महिला घूम रही थी, तभी वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों ने घटना की सूचना रोरावर थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर विजय सिंह के अनुसार, बिहारी कॉलोनी भुजपुरा निवासी जमीला और उसका भाई बबलू घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान अपनी मां मीना (60) पत्नी वशीर खां के रूप में कर ली। परिवार मूल रूप से मडराक थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर का रहने वाला है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर गांव शाहपुर पहुंचे और दफनाने की तैयारी करने लगे। इसी बीच खबर आई कि मीना भुजपुरा स्थित अपने घर पर सुरक्षित लौट आई हैं। यह सुनते ही सभी लोग अवाक रह गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मृत महिला के शव को दोबारा अज्ञात के रूप में दर्ज किया गया।

पोस्टमार्टम नोडल अधिकारी डॉ. खानचंद्र ने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए आने वाले शवों की सारी लिखापढ़ी और शिनाख्त पुलिस द्वारा की जाती है। इस मामले में पुलिस स्तर पर गलती हुई होगी। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल बना दिया है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *