• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़-मथुरा के 1000 युवाओं से हटेगा अग्निवीर विरोध हिंसा केस का दाग, शासन ने मांगी रिपोर्ट
Image

अलीगढ़-मथुरा के 1000 युवाओं से हटेगा अग्निवीर विरोध हिंसा केस का दाग, शासन ने मांगी रिपोर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़/मथुरा। वर्ष 2022 में अग्निवीर योजना के विरोध में भड़की हिंसा में दर्ज मुकदमों से जुड़े अलीगढ़ और मथुरा के करीब एक हजार युवाओं के लिए राहत की खबर है। शासन स्तर पर इन मुकदमों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के गृह विभाग ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों से मुकदमे वापस लेने पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उप सचिव सत्येंद्र प्रताप सिंह द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सभी केसों की गहन जांच कर रिपोर्ट जल्द भेजी जाए। अलीगढ़ में यह रिपोर्ट एडीएम सिटी स्तर पर तैयार की जा रही है।

17 जून 2022 को अलीगढ़ के यमुना एक्सप्रेस-वे पर अग्निवीर भर्ती योजना के विरोध में बड़ी संख्या में युवा एकत्र हो गए थे। विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था, जिसमें टप्पल थाना क्षेत्र में गंभीर बवाल मचा। जट्टारी पुलिस चौकी में आग लगा दी गई थी तथा 12 निजी वाहनों को फूंक दिया गया था। पुलिस द्वारा रोकने पर भीड़ ने उस पर हमला कर दिया था, जिसमें एक सीओ सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घंटों तक चले इस उपद्रव के बाद पुलिस ने कई अज्ञात और नामजद युवाओं पर मुकदमे दर्ज किए थे। टप्पल थाना क्षेत्र में ही चार एफआईआर दर्ज की गई थीं, जिनमें 400 अज्ञात और 50 से अधिक नामजद आरोपी बनाए गए थे।

इसी तरह मथुरा जिले में भी अग्निवीर योजना के विरोध में तीन मुकदमे दर्ज हुए थे। अब शासन की मंशा के अनुसार इन सातों मुकदमों को वापस लेने की कार्रवाई प्रारंभ है। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षण के बाद रिपोर्ट भेजने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि केस वापस होते हैं, तो दोनों जिलों के लगभग एक हजार युवाओं के चरित्र पर लगे गंभीर आरोपों का दाग हमेशा के लिए हट जाएगा।

Releated Posts

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 11-7-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एएमयू में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के नए कार्यालय का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की…

ByByHindustan Mirror News Jul 11, 2026

अलीगढ़ में बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर 8 जुलाई से होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गंगीरी में छात्रा अनन्या की मौत के बाद भी नहीं जागे कई स्कूल, आरटीओ…

ByByHindustan Mirror News Jul 6, 2026

जन कल्याण समिति ने पेश की इंसानियत की एक और मिसाल 18 वर्षीय साधना को हार्ट सर्जरी के लिए रक्त उपलब्ध कराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़ सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

पढ़ें AMU की ख़बरें सिर्फ एक क्लिक पर 4-7-2026

एएमयू और यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन का कैंसर केयरगिवर्स पर संयुक्त शोध पूरा अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) और…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top