हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ बुधवार 4 जून 2025 अलीगढ़
अलीगढ़। रखपुर निवासी शहीद अशराक उल्ला खां पानी उद्यान में बर्ड फ्लू के कारण बतखों की मौत के बाद एहतियातन शेखा झील को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था। इस दौरान झील परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया और पर्यटकों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई थी।
अब प्रशासन ने पुष्टि की है कि बर्ड फ्लू का खतरा पूरी तरह से टल चुका है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी (डीवीआरओ) ने शेखा झील को फिर से खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में मुख्य सचिव ने राज्य के सभी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की थी। इसमें एन-5 एवियन इंफ्लूएंजा वायरस के संभावित प्रसार को लेकर चिंता जताई गई थी और निर्देश दिए गए थे कि सभी पक्षी स्थलों को तत्काल सैनिटाइज किया जाए और स्थिति सामान्य होने तक बंद रखा जाए।
अब हालात सामान्य होने पर शेखा झील को आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पर्यटक कोविड व फ्लू से संबंधित सावधानियों का पालन करते हुए झील की सैर कर सकेंगे।

















