• Home
  • UP
  • बाघ ने नहीं खाई युवती, प्रेमी संग हुई थी फरार – सीतापुर से बड़ा खुलासा
Image

बाघ ने नहीं खाई युवती, प्रेमी संग हुई थी फरार – सीतापुर से बड़ा खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लखनऊ/सीतापुर।
सीतापुर जिले के राठौर पुरवा गांव से सामने आया एक मामला पुलिस और ग्रामीणों को हैरान कर गया। जिस युवती के बाघ द्वारा खाए जाने की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था, वह पूरी तरह झूठी निकली। दरअसल युवती अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।

गांव निवासी रामशरण की दो बेटियां हैं – दामिनी और कामिनी। गुरुवार सुबह करीब छह बजे रामशरण की पत्नी प्रेमा और छोटी बेटी दामिनी खेत से भागते हुए गांव पहुंचीं। उन्होंने रोते-बिलखते ग्रामीणों को बताया कि खेत में चारा काटते समय बाघ ने बड़ी बेटी कामिनी को सामने ही खा लिया। इस खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। मौके पर पहुंचकर आसपास के खेतों की गहन तलाशी ली गई। यहां तक कि ड्रोन की मदद से भी इलाके की छानबीन की गई। करीब 10 किलोमीटर के दायरे में बाघ के निशान खोजे गए, लेकिन कहीं भी हमले या शिकार के कोई सबूत नहीं मिले। इससे पुलिस को घटना संदिग्ध लगी।

पुलिस ने जब प्रेमा और दामिनी से सख्ती से पूछताछ की तो सच सामने आ गया। प्रेमा ने स्वीकार किया कि कामिनी प्रेमी संग फरार हो गई है। लेकिन समाज में बदनामी के डर से उन्होंने बेटी के बाघ द्वारा खा लिए जाने की झूठी कहानी गढ़ी और रो-धोकर ग्रामीणों को गुमराह किया।

इस खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और वन विभाग ने भी बाघ की तलाश की कार्रवाई रोक दी। हालांकि, गांव में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग मां-बेटी की इस हरकत पर हैरानी जता रहे हैं।

Releated Posts

1 अगस्त से बढ़ सकते हैं सर्किल रेट, पूरे प्रदेश में लागू होगी मानकीकृत मूल्यांकन व्यवस्था

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रजिस्ट्री से पहले निपटा लें काम, नई गाइडलाइन से संपत्ति का मूल्यांकन होगा आसान…

ByByHindustan Mirror News Jun 30, 2026

कासगंज में बड़ा विमान हादसा: निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उड़ान के दौरान बिगड़ा संतुलन, बिजली के तारों में उलझने के बाद हाईवे पर…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

अब गोपालजी राव की निगरानी में हो रही राम मंदिर दान की गिनती, CCTV से हर पल पर नजर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : दान चोरी विवाद के बीच ट्रस्ट ने बढ़ाई पारदर्शिता, वीडियोग्राफी और बैंक अधिकारियों की…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की चेतावनी, बिना वीजा-दस्तावेज यात्रा न करें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी नई दिल्ली।…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top