• Home
  • UP
  • प्रदेश में चीनी की कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम योगी
Image

प्रदेश में चीनी की कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम योगी

179.38 लाख कुंतल चीनी का पर्याप्त स्टॉक, जिलाधिकारियों को गोदामों के भौतिक सत्यापन के निर्देश; जमाखोरी करने वालों पर होगी सख्ती

लखनऊ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पर्याप्त मात्रा में चीनी का स्टॉक मौजूद है। ऐसे में आमजन को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चीनी की कालाबाजारी, जमाखोरी और कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

चीनी की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान बताया गया कि प्रदेश की चीनी मिलों में कुल 179.38 लाख कुंतल चीनी उपलब्ध है। इसमें सहकारी चीनी मिलों के पास 23.60 लाख कुंतल, निगम की मिलों में 5.28 लाख कुंतल और निजी चीनी मिलों में 150.50 लाख कुंतल स्टॉक शामिल है। जून और जुलाई में प्रदेश की चीनी मिलों द्वारा करीब 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की गई है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चीनी मिलों के साथ-साथ थोक और फुटकर विक्रेताओं के गोदामों का भी भौतिक सत्यापन कराया जाए। अधिकारियों को वास्तविक स्टॉक का मिलान करते हुए उसकी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण करने वालों और जमाखोरी में संलिप्त कारोबारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने डीलरों के लिए स्टॉक रखने की सीमा भी स्पष्ट की है। कोई डीलर 30 दिन से अधिक का स्टॉक नहीं रख सकेगा। इसके अलावा एक समय में 400 टन से अधिक चीनी का भंडारण भी प्रतिबंधित रहेगा। मुख्यमंत्री ने आवश्यकता पड़ने पर आगामी 15 अक्टूबर से चीनी मिलों का संचालन शुरू कराने की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में पेराई सत्र 2026-27 को लेकर भी जानकारी दी गई। अनुमान के मुताबिक प्रदेश में करीब 28.14 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती होगी और लगभग 90 लाख टन चीनी का उत्पादन होने की संभावना है। प्रदेश में हर महीने करीब चार लाख टन चीनी की खपत होती है।

वहीं, पेराई सत्र 2025-26 में प्रदेश के करीब 48 लाख गन्ना किसानों को 32,554 करोड़ रुपये से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने चीनी की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

#UttarPradesh #YogiAdityanath #SugarStock #SugarPrice #Lucknow

Releated Posts

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *