• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट,ACS से लेकर मुख्य सचिव तक हो सकते हैं बदलाव
Image

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट,ACS से लेकर मुख्य सचिव तक हो सकते हैं बदलाव

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 19 जून 2025

उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में जल्द ही बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव से लेकर कई मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के तबादले की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक कुछ बड़े बदलाव सामने आ सकते हैं।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के अगले माह सेवानिवृत्त होने के चलते नए मुख्य सचिव को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं। उनके कार्यकाल को बढ़ाए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। सत्ता के गलियारों में एसपी गोयल, देवेश चतुर्वेदी और दीपक कुमार के नामों की जोरदार चर्चा है।

प्रदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की कमी के चलते कई अधिकारियों के पास एक साथ कई विभागों की जिम्मेदारी है। कृषि उत्पादन आयुक्त पद पर मोनिका एस. गर्ग के सेवानिवृत्त होने के बाद 1990 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसी माह जिंतेन्द्र कुमार और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, जिससे शीर्ष स्तर पर और रिक्तियां उत्पन्न होंगी।

सूत्रों के अनुसार, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल पर मंथन शुरू हो चुका है। साथ ही, कई मंडलों में मंडलायुक्तों के स्थानांतरण की संभावना है। शासन स्तर के कुछ सचिवों को मंडलों में भेजा जा सकता है।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को लेकर चर्चा है कि केंद्र सरकार को कार्यकाल बढ़ाने हेतु प्रस्ताव भेजा जा सकता है।

Releated Posts

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

हंगामे के बीच यूपी विधानसभा में 59,019 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष पर सीएम योगी का तीखा हमला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य पर विशेष जोर; राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *