• Home
  • अलीगढ
  • ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में तीन माह का क्लिनिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम एएमयू में 1 नवम्बर से
Image

ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में तीन माह का क्लिनिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम एएमयू में 1 नवम्बर से

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 10 अक्तूबरः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के डॉ. जेड. ए. डेंटल कॉलेज के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग में तीन माह का क्लिनिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम इन ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी आगामी 1 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होगा। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सज्जाद अब्दुर रहमान ने बताया कि यह कार्यक्रम डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से बीडीएस की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पिछले दो वर्षों में अपनी इंटर्नशिप पूरी करनी आवश्यक है।

आवेदन का निर्धारित प्रपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.amu.ac.in/department/oral-and-maxillofacial-surgery/notice-and-circular से डाउनलोड किया जा सकता है। भरे हुए आवेदन पत्र 24 अक्तूबर 2025 तक sajjadar1979@gmail.com या chairperson.om@amu.ac.in पर भेजे जा सकते हैं। प्रो. रहमान ने बताया कि कुल पाँच अभ्यर्थियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को प्रवेश शुल्क के रूप में 50 रुपये जमा करने होंगे।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *